Badrinath Dham: 23 अप्रैल सुबह खुले बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, चार धाम यात्रा की हुई विविधत शरुआत

बद्रीनाथ धाम यात्रा
उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है. चार धाम की यात्रा में युमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर शामिल है, इनमें बद्रीनाथ सबसे अंतिम पड़ाव होता है.
चार धाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से होती है और समापन बद्रीनाथ धाम से होता है. 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट के बाद अब 23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिक के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.
बद्रीनाथ कपाट खुलने का समय- 23 अप्रैल सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर पूजा-पाठ और विधि-विधान से साथ बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है.
23 अप्रैल को जैसे ही बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे तब लक्ष्मी जी की मूर्ति भी लक्ष्मी मंदिर में विराजमान होगी और इसी के साथ उत्तराखंड के चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी.
बता दें कि, बद्रीनाथ धाम मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है जोकि अलकनंदा नदी के किनारे है. ब्रदीनाथ मंदिर पहाड़ों में करीब 3100 मीटर ऊंचाई पर स्थि है.
23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिर खुलने के बाद पूरे छह महीने तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा. अगर आप चार धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो, इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत है.