✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Badrinath Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा शुरू, आज ब्रदीनाथ धाम के खुले कपाट, देखें ये अलौकिक तस्वीर

एबीपी लाइव   |  12 May 2024 11:54 AM (IST)
Badrinath Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा शुरू, आज ब्रदीनाथ धाम के खुले कपाट, देखें ये अलौकिक तस्वीर

बद्रीनाथ धाम यात्रा 2024

1

बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई 2024 को सुबह 06 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. अक्षय तृतीया पर केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले थे. सतयुग के समय में भगवान विष्णुजी ने नारायण रूप में यहां पर तपस्या की थी. यहां मौजूद मूर्ति को श्री हरि की स्वंय प्रकट हुई 8 प्रतिमाओं में से एक माना जाता है.

2

कपाट खुलने के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, आर्मी बैंड, ढोल नगाड़ों की धुन और पारंपरिक नृत्य के साथ बद्री विशाल लाल के जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा.

3

कपाट खुलते ही पहले दर्शन अखंड ज्योति के हुए। यह 6 महीने से जल रही है. इसे देखने के लिए भक्तों में भारी उत्साह था. इसके बाद बद्रीनाथ पर चढ़ा हुआ घी से बना कंबल हटाया गया. कपाट बंद होने पर उन्हें ओढ़ाया जाता है.

4

मंदिर के कपाट खोलने से पहले मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया. कपाट खुलने के मौके पर करीब दस हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे.

5

बद्रीनाथ धाम को आदि शंकराचार्य ने 9वीं शताब्दी में स्थापित किया था. कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य ने ही अलकनंदा नदी से बद्रीनाथ की मूर्ति निकाली थी.

6

मंदिर का कपाट तीन चाबियों से खोला गया. इनमें एक टिहरी राजदरबार, दूसरी चाबी बद्री-केदार मंदिर समिति के पास और तीसरी चाबी बद्रीनाथ धाम के रावल और पुजारियों के पास होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Badrinath Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा शुरू, आज ब्रदीनाथ धाम के खुले कपाट, देखें ये अलौकिक तस्वीर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.