✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Ayodhya Ram Mandir: रामजी के ससुराल मिथिला से आएंगे ये खास उपहार, प्राण-प्रतिष्ठा में लगेंगे चार चांद

एबीपी लाइव   |  22 Dec 2023 02:00 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: रामजी के ससुराल मिथिला से आएंगे ये खास उपहार, प्राण-प्रतिष्ठा में लगेंगे चार चांद

अयोध्या राम मंदिर

1

सालों बाद रामलला टेंट से निकलकर मंदिर में विराजित होंगे और यह पल देश-दुनिया के लिए बहुत खास होगा. रामलला की घर वापसी के शुभ अवसर पर रामजी के ससुराल बिहार के मिथिला से उनके लिए मिथिला की परंपरा के अनुसार, पग (पगड़ी), पान और मखाने के नजराना भेजा जाएगा.

2

बिहार के मिथिलांचल में कहावत है- ‘पग-पग पोखर माछ मखान, मधुर बोल मुस्की मुख पान. विद्या, वैभव शांति प्रतीक, इथीक मिथिल की पहचान.' खासकर मिथिला के मखाने की दीवानगी देश लेकर विदेशों से जुड़ी है.

3

बता दें कि, मिथिला में रामजी द्वारा धनुष तोड़े जाने के बाद उनका विवाह सीताजी के साथ हुआ था. ऐसे में मिथिला से पाहुन (रामजी) के लिए सोने से बना धनुष-बाण भी भेजा जाएगा. ये उपहार 15 जनवरी 2024 को भेजा जाएगा. फिलहाल ये उपहार पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में है.

4

राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई जब कोर्ट में चल रही थी तो, इसमें पटना के महावीर मंदिर का अहम योगदान रहा. सुनवाई के दौरान राम मंदिर के पक्ष में महावीर मंदिर द्वारा अहम साक्ष्य उपलब्ध कराए गए.

5

जब फैसला राम जन्मभूमि के पक्ष में आया और भव्य राम मंदिर निर्माण की तैयारी हुई तो मंदिर निर्माण के लिए पटना के महावीर मंदिर ने 10 करोड़ रुपये का योगदान देने का भी ऐलान किया. राम मंदिर निर्माण के लिए यह सबसे बड़ी रकम है, जिसे किसी संगठन या व्यक्ति द्वार दिया गया हो.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Ayodhya Ram Mandir: रामजी के ससुराल मिथिला से आएंगे ये खास उपहार, प्राण-प्रतिष्ठा में लगेंगे चार चांद
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.