Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर का एंट्री गेट, ध्वज, मूर्तियां...कैसा होगा राम का दरबार, जानें खास बातें

अयोध्या राम मंदिर 2024
रामलला के मंदिर में 44 दरवाजे होंगे जिसमें 14 दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी और 30 दरवाजों पर चांदी की परत चढ़ेगी. राम मंहल के सुंदर नक्काशीदार द्वार पर हाथी, स्वागत मुद्रा में देवी का चित्र और विष्णु कमल उकेरा गया है.
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार राम लला के शिखर पर लगने वाला ध्वज भी बहुत खास माना जा रहा है, इसमें सूर्यवंशी और अयोध्या के राजध्वज की झलक दिखाई देगी. दरअसल राम मंदिर के ध्वजन में सूर्य के साथ कोविदार वृक्ष भी अंकित होगा. कोविदार पेड़ को अयोध्या का राज वृक्ष माना जाता है.
मंदिर के प्रवेश द्वार पर हनुमान जी, हाथी, शेर, गरुड़ देव की मूर्तियां लगी हैं. तीन मंजिला राम मंदिर 392 खंभों पर टिका है. प्रथम तल के गर्भगृह में रामलला विराजित होंगे.
श्रीराम का राज महल मंदिर उत्तर भारत की नागर शैली पर बनाया जा रहा है है.इस शैली के मंदिरों में लोहे और सीमेंट का इस्तेमान नहीं किया जाता.
मंदिर में भक्तों की एंट्री पूर्व दिशा से होगी. इसमें श्रद्धालु 32 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर में प्रवेश करेंगे. दक्षिण दिशा से बाहर निकलने की व्यवस्था होगी. मंदिर में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए रैम्प और लिफ्ट रहेगी. सिंहद्वार पर सबसे पहले भक्तों को हनुमान जी के दर्शन होंगे.