Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा पर 2 दुर्लभ संयोग, इन चीजों का दान पलट सकता है किस्मत

अधिकमास पूर्णिमा 2026
अधिकमास का सबसे श्रेष्ठ दिन होता है पूर्णिमा. इस दिन किया गया पूजन, जप-तप, दान कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्रदान करता है. इस साल अधिकमास पूर्णिमा 31 मई 2026 को है.
अधिकमास पूर्णिमा के दिन शिव और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. इन शुभ योग में की गई कृष्ण जी की पूजा सफल होती है. मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों को गति मिलती है और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ते हैं.
अधिकमास पूर्णिमा पर नारायण की सेवा व्यक्ति के समस्त पापों का नाश करने में सहायक है. विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए घर में सत्यनारायण कथा कर सकते हैं. इससे न सिर्फ गृहशांति होती है बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है.
स्कन्द पुराण में कहा गया है- सत्यनारायणं देवं वन्देऽहं कामदं प्रभुम्। लीलया विततं विश्वं येन तस्मै नमो नमः।। अर्थ- सत्यस्वरूप भगवान नारायण समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने वाले हैं. उनका स्मरण और व्रत मनुष्य के कष्ट दूर करता है.
अधिकमास पूर्णिमा पर 33 की संख्या में चीजों का दान. जैसे 33 फल, 33 मालपुए, 33 कपड़े, 33 पुस्तकें आदि. मान्यता है इससे श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है.