ओवैसी ने 500-1000 के नोट बैन को लेकर बोला मोदी सरकार पर हमला!
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया 'बेहद दुखद: मोदी सरकार को लोगों को पुराने नोट बदलने का समय जरुर देना चाहिए था'
असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार के 500-1000 के नोट बंद करने के फैसले पर ट्वीट करके नाराजगी जताई है. आगे की स्लाइड्स में देखें मोदी सरकार के इस बड़े फैसले पर क्या बोले ओवैसी ...!
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद कर दिया था. सरकार के इस बड़े फैसले की कुछ लोग सराहना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सरकार के इस फैसले से परेशान भी नजर आ रहे हैं.
मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध बीएसपी सुप्रीमो मायावती, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कर चुके हैं. आपको बता दें मोदी सरकार के इस कदम को काले धन के खिलाफ उठाया गया सबसे बड़ा कदम बताया जा रहा है.
इससे पहले, असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को मोदी सरकार के इस फैसले को जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला करार दिया था. ओवैसी का कहना था कि इससे गरीब और मिडिल क्लास अवाम में अफरातफरी मचेगी. उन्होंने मोदी से अपील की था कि वो अपने इस फैसले को वापस ले लें.