IN PICS: जल्द पूरा होने जा रहा है अनुष्का का ये बड़ा सपना!
अनुष्का ने 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने शाहरूख के साथ काम किया था और 2014 में उन्होंने ‘पीके’ में आमिर के साथ फिल्म की. वह अब सलमान के साथ ‘सुल्तान’ में दिखेंगी.
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की ख्वाहिश शाहरूख, आमिर और सलमान के साथ काम करने की रहती है लेकिन इन तीनों खानों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी अनुष्का शर्मा ने कहा कि ज्यादा दर्शकों तक उनका काम पहुंचाने में मदद करने के लिए वह उनकी शुक्रगुजार हैं. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या कुछ कहा अनुष्का शर्मा ने!
अपनी नई फिल्म ‘सुल्तान’ में वह एक हरियाणवी पहलवान की भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म के निदेशक अली अब्बास जफर हैं.
28 वर्षीय अदाकार ने कहा कि हालांकि वह शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है लेकिन अपने सह अभिनेताओं को चुनना कभी भी उनके दिमाग में नहीं रहता बल्कि निदेशक और स्क्रीनप्ले उनकी प्राथमिकता होती है.