विराट के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताकर भारत लौटीं अनुष्का शर्मा
श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ईश्क की दास्तां इस बार श्रीलंका में भी दिखाई दे रही है. कप्तान विराट अपने प्यार अनुष्का के साथ पौधा लगाने पहुंचे. दोनों ने मिलकर एक पौधा लगाकर पर्यावरण को संभालने को लेकर संदेश दिया.
तस्वीरों में आप हाल ही में आई फ्लॉप फिल्म जब हैरी मेट सेजल की अदाकारा अनुष्का शर्मा को देख सकते हैं.
देखें चंद और तस्वीरें
ऐसे में शूट और फिल्म प्रमोशन के बाद अनुष्का ने श्रीलंका में काफी एंजॉय किया और अब देश वापस आ गई हैं.
उनकी फिल्म जब हैरी मिट सेजल पिछले ही महीने आई थी.
अनुष्का तस्वीरों में काफी रिलैक्स मूड में दिखाई दे रही हैं.
अपनी लेडी लक के साथ ये क्वालिटी टाइम स्पेंड करना विराट के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि दोनों को पौधा लगाते समय क्वालिटी टाईम तो मिला ही, साथ ही में श्रीलंका के दांबुला में खेले गए पहले वनडे में इंडियन टीम ने जबरदस्त जीत भी हासिल की.
विराट और अनुष्का के फैन लंबे समय से दोनों को साथ देखना चाह रहे थे. ऐसे में ये तस्वीरें सामने आई जिसके बाद दोनों के फैन्स खुश हो गए.
बताते चलें कि अनुष्का श्रीलंका से अपने क्रिकेटर प्रेमी विराट के साथ समय बिताकर भारत लौट आई हैं.
उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं.