अनीता हसनंदानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल, दिखाई बेबी की पहली झलक

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनी हैं. उन्होंने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया. इसके बाद से वह लगातार चर्चा में हैं. उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान की और डिलीवरी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यहां हम आपको ऐसी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं.
अनीता हसनंदानी ने कुछ घंटे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं और अपने बेटे के मुस्कान के साथ प्यार भरी नजरों से देख रही हैं.
वीडियो में एकता कपूर ने कहा कि उनका भांजा हुआ है. इस वीडियो में अनीता विक्ट्री साइन भी दिखाती हैं.
इससे पहले एकता कपूर ने एक वीडियो फैंस के लिए शेयर किया था. इस वीडियो में एकता कपूर अनीता से मिलने अस्पताल गई थी.
इस तस्वीर में उनके साथ उनके पति रोहित रेड्डी भी हैं. उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है. वह भी प्यार से अपने बेटे की की तरफ देख रहे हैं.
अनीता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत प्यारा नोट लिखा है. इसके साथ ही उन्होंने लविंग इमोजी वाला स्टिकर भी इस तस्वीर पर एड किया हुआ है.
इससे पहले अनीता के पति रोहित रेड्डी ने एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की वह एक बेटे के पापा बन गए हैं.
रोहित की इस पोस्ट पर अनीता के तमाम फैंस और टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्त शुभकामनाएं दी है.
अनीता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,और हम लोग तीन हो गए हैं! सबसे अच्छे के साथ आशीर्वाद मिला है. प्यारी शुभकामनाओं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद