अपने इन प्रोडक्ट्स को लेकर विवादों में रहा है एमेजन, जानें...
एमेजन.कॉम पर आज महात्मा गांधी की फोटो वाली चप्पलों की ऑनलाइन बिक्री शुरु की है. कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 17 डॉलर यानी करीब 1100 रुपये दिखाई जा रही है.
2014 में भी एमेजन पर बिकने वाले लेगिंग्स पर कुछ देवी-देवताओं के प्रिंट होने की बात सामने आई थी.
कुछ महीनों पहले ही ई-कॉमर्स साइट एमेजन इंडिया पर देवी-देवताओं के फोटो वाले डोरमेट बेचने पर भारी विवाद शुरु हो गया था. तब एमेजन ने सफाई देते हुए बताया था कि ऐसे डोरमेट का डायरेक्ट सेलर नहीं है.
दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजन हाल ही में भारतीय तिरंगे के अपमान के कारण मुश्किल में फंस गई थी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की चेतावनी के बाद एमेजन ने भारतीय भावनाओं को 'ठेस पहुंचाने' के लिए खेद जताया और प्रोडक्ट को वेबसाइट से हटाने के बारे में सूचित किया. आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एमेजन पर किसी प्रोडक्ट को लेकर विवाद हुआ हो. आगे की स्लाइड्स में जानें पहले कब-कब विवादों में घिरी है एमेजन...!
देवी-देवताओं के फोटो वाले डोरमेट बेचने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने #BoycottAmazon हैशटैग के जरिए ऑनलाइन रिटेलर साइट के खिलाफ कैम्पेन शुरू कर दिया था.
सोशल मीडिया पर उस समय जो फोटोज सामने आई थीं, उनमें ईसा मसीह और बाकी धर्मों से जुड़े फोटो भी डोरमेट पर दिखाई दिए थे.