बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने पूरा किया कैंसर पीड़ित लड़की का सपना!

वैसे तो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर नेक काम करते रहते हैं लेकिन हाल ही में मेगास्टार अमिताभ ने जो किया उसे जान आप उन्हें एक बार नहीं बल्कि बार-बार सलाम करेंगे...जानें क्या है पूरा मामला?
अमिताभ ने हार्दिका का जन्मदिन मनाने की तस्वीरें अपने ब्लॉग पर पोस्ट की हैं और उसके साथ हुई मुलाकात का विस्तृत ब्योरा भी शेयर किया है.
बिग बी ने आगे लिखा, ‘‘लेकिन बड़ी बात यह है कि एक मनोकामना पूरी हुई है, एक इच्छा पूरी हुई है और उसके जीवन में एक विशेष दिन में मुस्कान आई है. उसका जन्मदिन उस पल को हमेशा के लिए शाश्वत बनाता है. मैं उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’
उन्होंने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘एक लड़की हार्दिका कैंसर से ग्रस्त है और उसे मुझसे से मिलने की इच्छा थी . वह सुंदर एवं विनम्र है और एक ऑक्सीजन कंटेरनर के साथ इधर-उधर जाती है. दर्द एवं खोई हुई आशा के भोलेपन का सामना करना सबसे अधिक मुश्किल है.’’
आपको बता दें कि इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने लड़की को एक गुलदस्ता भी दिया.
जिसके बाद हार्दिका ने इच्छा जताई थी कि वह अपने जन्मदिन का केक अपने पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में ही काटेगी.
दरअसल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कैंसर पीड़ित एक लड़की का जन्मदिन उसके साथ मनाकर उसके सपने को पूरा किया.
आपको बता दें कि 73 साल के ‘वजीर’ स्टार अमिताभ बच्चन ने हार्दिका से मुलाकात की.
वैसे तो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर नेक काम करते रहते हैं लेकिन हाल ही में मेगास्टार अमिताभ ने जो किया उसे जान आप उन्हें एक बार नहीं बल्कि बार-बार सलाम करेंगे...जानें क्या है पूरा मामला?