✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले से सदमे में सेलिब्रिटी जगत

ABP News Bureau   |  11 Jul 2017 08:49 AM (IST)
अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले से सदमे में सेलिब्रिटी जगत
1

अमरनाथ यात्रा पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. बीती रात जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बटेंगू के पास हुए आतंकी हमले में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 19 यात्री घायल हैं. सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद पूरी कश्मीर घाटी में घेराबंदी कर दी गई है. रात भर से सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बताते चलें कि इस हमले ने बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक के सितारों को हिलाकर रख दिया है. आगे पढ़ें कि इसे लेकर अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक ने क्या प्रतिक्रिया दी है.

2

अमरनाथ यात्रा के लिए गए श्रद्धालुओं की हत्या पर सदी के महानायक अमिताभ ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि वे इस हमले से सुन्न पड़ गए हैं.

3

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार लिखते हैं कि निर्दोश अमरनाथ यात्रियों पर हमला नीचता की हद है. इसे लेकर वे गुस्से में हैं और साथ ही साथ दुखी भी. उन्होंने सभी पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है.

4

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह लिखते हैं कि एक बार फिर मासूम लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी. ऐसे कायराना हमले तुरंत रुकने चाहिए. उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया है.

5

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा है कि धैर्य और कुटनीति से काम नहीं चलने वाला. निर्दोश लोगों की हत्या के खिलाफ पूरी ताकत का इस्तेमाल होना चाहिए.

6

बेहद गुस्से भरे ट्वीट में क्रिकेटर सुरेश रैना लिखते हैं कि जम्मु-कश्मीर के इतिहास में ये बेहद दुखद दिन है. बेहद दुखद. वे आगे लिखते हैं कि जम्मु-कश्मीर के लोगों को इसकी आलोचना करनी चाहिए.

7

क्रिकेट के दिग्गज सितारे सचिन तेंदुलकर ने लिखा है कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए इस हमले ने उन्हें व्याकुल कर दिया है. उन्होंने भी पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना भेजी है.

8

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लिखते हैं कि निर्दोश लोगों की जानें जाते देखना दुखी करने वाला है. उन्होंने ने भी पीड़ितों के लिए प्रर्थाना की है और ऊपरवाले से उन्हें ताकत देने की कामना की.

9

वहीं हिंदी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर करन जौहर ने ट्वीट किया है कि इस हमले ने उन्हें काफी दुखी और चकित कर दिया है. उन्होंने भी पीड़ित परिवारों के लिए प्रर्थना भेजी है.

10

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सहवाग ने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. वे लिखते हैं कि ऐसी हत्या कोई तभी कर सकता है जब उसने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हों.

11

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच कुंबले ने इस हमले को लेकर दुख जताया है और पीड़ितों को अपनी प्रर्थना भेजी है.

12

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लक्षमण ने इस हमले को लेकर गहरा दुख जताया है और उन्होंने मृतकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले से सदमे में सेलिब्रिटी जगत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.