लेटेस्ट फ़ोटोशूट के बाद हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आलिया की फोटो को अलग-अलग तरीके से एडिट कर अपलोड कर रहे हैं.
ऐसा नहीं है कि इसे लेकर सिर्फ उनकी ट्रोलिंग हुई है. आलिया के कुछ फैन्स उनके इस हेयर स्टाइल की तारीफ़ भी कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग उनके जैसा ही हेयर स्टाइल करवाने के बारे में सोच रहे हैं.
हेयर के लुक तब बदलते हैं जब स्कूल में पढ़ रहें होते हैं या तो कॉलेज के समय अपने हेयर के साथ प्रयोग करने के लिए कटवाते हैं. अपनी प्यारी अदाओं से हरदिल अजीज बनी रहने वाली आलिया अक्सर ट्रोल होती रहती हैं. पहली बार वे बुरी तरह से तब ट्रोल हुई थीं जब वे मशहूर फिल्मकार करन जौहर के जाने-माने टीवी शो कॉफी विद करन में गई थीं और वहां बिल्कुल बेसिक सवालों के जवाब नहीं दे पाई थीं. आपको बता दें कि अपने लेटेस्ट फ़ोटोशूट को लेकर आलिया एक बार फिर ट्रोल हो गई हैं.
आलिया ने ये शूट ELLE मैगज़ीन के लिए कराया है जिसक फ्रंट पेज पर वे बॉब फ्रिंज कट में नज़़र आ रही हैं.
दरअसल उनके ट्रोल होने की वजह उनका लेटेस्ट हेयरस्टाइल है. ताज़ा फ़ोटोशूट में उनके फैंस को उनका हेयरस्टाइल कॉलेज गोइंग यूथ की तरह लगा और इसी के लिए लगे हाथ उनकी ट्रोलिंग कर दी गई.