अर्जुन से बेहतर 'KISSER' हैं सिद्धार्थ: आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर में सिद्धार्थ बेहतर 'किसर' हैं. आलिया ने ये बात नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में कही. आगे की स्लाइड्स में जाने आलिया ने नेहा के शो में और क्या बताया...!
जवाब में आलिया ने बताया कि मैनें अर्जुन को एक फिल्म में 'किस' किया है जबकि सिद्धार्थ को दो फिल्म में 'किस' किया है, इसलिए में आपको बता सकती हूं कि सिद्धार्थ बेहतर 'किसर' हैं.
हाल ही में खबरें आईं थीं कि आलिया का सिद्धार्थ से ब्रेकअप हुआ है. लेकिन शो में आलिया के जवाब सुनकर लगता है कि आलिया के दिल में अभी भी सिद्धार्थ के लिए कहीं ना कहीं जगह है!
आलिया से जब अर्जुन और सिद्धार्थ में से एक को चुनने को कहा गया तब भी आलिया ने सिद्धार्थ को चुना.
नेहा ने आलिया से पूछा कि आपक नाम सिद्धार्थ और अर्जुन के साथ जोड़ा जाता रहा है और आप उन दोनों में किसे बेहतर 'किसर' मानती हैं.
आलिया भट्ट नेहा के शो 'नो फिल्टर नेहा' में बतौर गेस्ट आई थीं.