पैडमैन के प्रमोशन में ज़ोर शोर से लगे हुए हैं अक्षय और सोनम
तस्वीरों में आप जिन्हें देख रहे हैं वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है.
इन तस्वीरों में आप बॉलीवुड के स्थापित अदाकारों में शुमार सोनम कपूर और अक्षय कुमार को देख सकते हैं.
दोनों जब अपनी आने वाली फिल्म पैडमैन का प्रमोशन करने लिए पहुंचे तब उनकी ये तस्वीरें ले ली गईं.
उनकी आने वाली फिल्म पैडमैन से जुड़े इस इवेंट को मुंबई में ऑर्गेनाइज़ किया गया.
जिस टॉपिक पर पब्लिकली बात करने से लोग हिचकते हैं अब उसी मुद्दे पर अक्षय कुमार फिल्म लेकर आ रहे हैं.
फिल्म का नाम 'पैडमैन' है जिसमें ये अभिनेता पीरियड्स और सेनेट्री पैड जैसे मुद्दे को एक कहानी के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाएंगे.
'पैडमैन' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो अरुणाचलम मुरुगननथम के जीवन पर आधारित है. वह तमिलनाडु में 'पैड मैन' के नाम से लोकप्रिय हैं.
उन्होंने कम लागत वाले सेनेट्री पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया था. इस आविष्कार के बाद उन्हें पदम श्री से सम्मानित भी किया गया था. अब उसी पर अक्षय फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें पैडमैन को सुपरहीरो बताया गया है.
इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं. राधिका इस फिल्म में अक्षय की पत्नी की भूमिका में हैं तो वहीं सोनम कपूर उन्हें जिंदगी में कुछ करने की प्रेरणा देती हैं.
इस फिल्म को आर बाल्की डायरेक्टर कर रहे हैं. फिल्म को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 26 जनवरी 2018 यानि इस गणत्रंत दिवस पर रिलीज होने वाली है.