कितने साल में फल देने लगता है अखरोट का पेड़, एक पेड़ से कितनी होती है कमाई?

अखरोट की खेती को अगर आज के समय का सबसे सॉलिड और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट कहा जाए तो गलत नहीं होगा. पारंपरिक फसलों के मुकाबले इसमें थोड़ा सब्र जरूर रखना पड़ता है. लेकिन एक बार जब इसके पेड़ फल देना शुरू करते हैं. तो यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलने वाली कमाई का जरिया बन जाता है.
अगर आप अखरोट का बाग लगाने की सोच रहे हैं. तो सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि इसके पेड़ों से फल मिलना कब शुरू होता है. आमतौर पर अगर आप पारंपरिक बीजों से तैयार किए गए पौधे लगाते हैं. तो उन्हें फल देने की स्टेज तक पहुंचने में करीब 10 से 12 साल का लंबा समय लग जाता है.
हालांकि अब खेती की नई तकनीकों ने इस इंतजार को काफी हद तक कम कर दिया है. आजकल मार्केट में ग्राफ्टेड यानी कलमी पौधे आसानी से मिल जाते हैं. जो बहुत कम समय में तैयार हो जाते हैं. अगर आप अपने खेत में अच्छी क्वालिटी के ग्राफ्टेड पौधों की प्लांटिंग करते हैं. तो ये मात्र 3 से 4 साल के भीतर ही फल देना शुरू कर देते हैं.
जैसे-जैसे अखरोट के पेड़ की उम्र बढ़ती है. इसकी प्रोडक्टिविटी भी किसी सरकारी नौकरी की सैलरी या पेंशन की तरह लगातार बढ़ती जाती है. कमर्शियल लेवल यानी बड़े पैमाने पर बेहतरीन प्रोडक्शन के लिए पेड़ को पूरी तरह मैच्योर होने में लगभग 18 से 20 साल का वक्त लगता है.
एक बार पूरी तरह सेट होने के बाद यह पेड़ दशकों तक भारी मात्रा में फल देता है. अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज यानी मुनाफे और कमाई के गणित की जो हर किसान जानना चाहता है. जब अखरोट का एक पेड़ पूरी तरह से बड़ा और मैच्योर हो जाता है. तो उससे हर सीजन में औसतन 40 से 50 किलोग्राम तक हाई-क्वालिटी अखरोट आसानी से मिल जाते हैं.
बाजार में इसकी कीमत हमेशा काफी अच्छी और मजबूत बनी रहती है. मार्केट के थोक और रिटेल भाव के हिसाब से देखें तो एक पूरी तरह तैयार पेड़ से किसान भाई हर साल लगभग 10000 से 15000 रुपये तक की सीधी कमाई कर सकते हैं. अब अगर आपने अपने पूरे खेत में एक सही प्लानिंग के साथ कई सारे पेड़ लगाए हैं तो आपकी सालाना आमदनी लाखों रुपये में पहुंचना बिल्कुल तय है.
इस बिजनेस की एक और कमाल की बात यह है कि अखरोट की शेल्फ लाइफ बहुत लंबी होती है. जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता. आप इन्हें कड़क धूप में सुखाकर लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं और जब बाजार में सबसे ऊंचे दाम मिल रहे हों. तब अपनी फसल को बेचकर बंपर मुनाफा सीधे अपनी जेब में डाल सकते हैं.