Stevia Farming: चीनी से 300 गुना मीठा, किसान भाई खेती कर कमा रहे लाखों रुपये

ईशा   |  05 Nov 2026 03:41 PM (IST)
Stevia Farming: चीनी से 300 गुना मीठा, किसान भाई खेती कर कमा रहे लाखों रुपये

Stevia Ki Kheti: चीनी की बढ़ती खपत और सेहत को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच अब लोग मीठे के दूसरे विकल्प भी तलाश रहे हैं. ऐसे में स्टीविया किसानों के लिए कमाई का एक नया रास्ता बन सकती है. इसकी पत्तियों में मौजूद तत्व चीनी से 200 से 300 गुना तक मीठे होते हैं. इन पत्तियों से नेचुरल स्वीटनर तैयार किया जाता है, जिसकी मांग बढ़ने की संभावना है. स्टीविया की खेती में एक बार पौधे लगाने के बाद कई बार पत्तियों की कटाई की जा सकती है.

1

स्टीविया की पत्तियों में स्टेविओल ग्लाइकोसाइड नाम के खास तत्व पाए जाते हैं. इन्हीं तत्वों से प्राकृतिक स्वीटनर तैयार किया जाता है, जो चीनी से 200 से 300 गुना तक मीठा होता है. इसी वजह से स्टीविया को चीनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

Continues below advertisement
2

स्टीविया एक बारहमासी पौधा है. यानी किसानों को हर साल इसकी नई फसल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार पौधे लगाने के बाद सही देखभाल करने पर कई बार पत्तियों की कटाई की जा सकती है.

Continues below advertisement
3

स्टीविया की अच्छी पैदावार के लिए बलुई दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है. खेत में पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमी से पौधों को नुकसान हो सकता है. गर्म और धूप वाली जगह पर इसका पौधा अच्छी तरह बढ़ता है.

4

स्टीविया के पौधे लगाने के करीब 6 महीने बाद पहली बार पत्तियों की कटाई की जा सकती है. इसके बाद पौधों की बढ़त और मौसम के हिसाब से समय-समय पर पत्तियां तोड़ी जा सकती हैं. कटाई के बाद पत्तियों को अच्छी तरह सुखाकर बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जाता है.

5

CSIR के अनुमान के मुताबिक, स्टीविया की खेती से एक हेक्टेयर में सालाना करीब 3.5 से 4 टन सूखी पत्तियां मिल सकती हैं. अगर इनका भाव 120 रुपये प्रति किलो के आसपास मिले, तो सालाना शुद्ध कमाई करीब 2.40 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. हालांकि, असली कमाई पैदावार, पत्तियों की क्वालिटी और बाजार भाव पर निर्भर करेगी.

6

स्टीविया की खेती में अच्छी कमाई के लिए बाजार मिलना सबसे जरूरी है. किसान पौधे लगाने से पहले यह पता कर लें कि उनके आसपास इसकी पत्तियां खरीदने वाली कंपनी या कारोबारी कौन हैं. साथ ही खरीद की कीमत और शर्तों की जानकारी भी ले लें, ताकि फसल तैयार होने के बाद उसे बेचने में परेशानी न हो.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • Stevia Farming: चीनी से 300 गुना मीठा, किसान भाई खेती कर कमा रहे लाखों रुपये
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो