✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए जरूर कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी अगली किस्त

एबीपी फीचर डेस्क   |  30 Nov 2024 07:26 AM (IST)
पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए जरूर कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी अगली किस्त

यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं तो कुछ बातें जानना आपके लिए बेहद जरूरी हैं. इस योजना के जरिए किसान भाइयों की आर्थिक मदद सरकार की ओर से की जाती है.

1

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जिसे तीन किस्तों में (2-2 हजार रुपये) प्रदान किया जाता है.

2

इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि किसान भाई ने ई-केवाईसी करवाई हो यदि वे ऐसा नहीं करवाते हैं तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

3

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त जनवरी माह में जारी की जा सकती है.

4

बिना ई-केवाईसी के किसान भाई योजना की अगली यानी 19वीं किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इसलिए वे तुरंत ही इस काम को करा लें.

5

ऑफलाइन ई-केवाईसी के लिए किसान भाई अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं. वहां अपने आधार कार्ड और बायोमेट्रिक विवरण दर्ज करवाएं. सीएससी सेंटर पर आपका ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा कर दिया जाएगा.

6

ऑनलाइन ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए 'ई-केवाईसी' विकल्प पर क्लिक करें. यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी दर्ज कर सबमिट करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए जरूर कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी अगली किस्त
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.