✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

1 एकड़ में कितने क्विंटल धान होता है, किसान भाई जान लें हिसाब-किताब

नीलेश ओझा   |  04 Apr 2026 02:06 PM (IST)
1 एकड़ में कितने क्विंटल धान होता है, किसान भाई जान लें हिसाब-किताब

भारतीय किसान दिन-रात खेतों में पसीना बहाते हैं और अपनी हाड़-तोड़ मेहनत से मिट्टी में सोना उगाते हैं. तब जाकर कहीं उन्हें मेहनत का फल और थोड़ा मुनाफा नसीब होता है. धान की खेती में बीज डालने से लेकर कटाई तक का सफर बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है. जिसमें सही हिसाब-किताब का होना बेहद जरूरी है.

1

धान की पैदावार का सारा दारोमदार इस बात पर टिका होता है कि आपने बीज का चुनाव कैसा किया है और खेत की तैयारी में कितनी मॉडर्न तकनीक अपनाई है. अगर आप पुराने ढर्रे को छोड़कर थोड़े स्मार्ट तरीके अपनाते हैं. तो पैदावार में जमीन-आसमान का अंतर देखा जा सकता है और आपकी मेहनत सही मायने में सफल हो सकती है.

2

आमतौर पर देखा जाए तो एक एकड़ जमीन में लगभग 20 से 25 क्विंटल धान की पैदावार एक अच्छी एवरेज मानी जाती है. लेकिन अगर आप हाइब्रिड बीजों और उन्नत किस्मों का सही इस्तेमाल करते हैं.तो यही आंकड़ा 30 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ तक भी जा सकता है. जो काफी शानदार मुनाफा दे सकता है.

3

अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का ख्याल रखना सबसे पहला कदम है. इसलिए बुवाई से पहले सॉइल टेस्टिंग जरूर करवानी चाहिए. आज का समझदार किसान सिर्फ अंदाजे से खाद नहीं डालता. बल्कि जिंक और पोटाश का सही बैलेंस बनाकर चलता है.

4

सिंचाई का भी धान की फसल में बहुत ही क्रिटिकल रोल होता है. खासकर तब जब बालियां निकल रही हों और दानों में दूध भरने का समय हो. इस टाइम पर पानी की जरा सी भी कमी दानों के वजन और क्वालिटी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है.

5

फसल को कीटों और खतरनाक बीमारियों से बचाना भी एक बड़ी चुनौती है जिससे निपटना हर किसान के लिए जरूरी है. तना छेदक और झुलसा रोग जैसी बीमारियां रातों-रात आपकी पूरी फसल चौपट कर सकती हैं. इसलिए नियमित तौर पर खेत का मुआयना करें और जरूरत पड़ने पर सही कीटनाशक का छिड़काव करें.

6

आखिर में हार्वेस्टिंग की सही टाइमिंग ही यह तय करती है कि आपकी साल भर की कमाई कितनी होगी. जब दानों में हल्की नमी हो तभी कटाई करना सबसे बेस्ट रिजल्ट देता है. सही तरीके से सुखाई गई और साफ-सुथरी फसल मंडी में आपको सबसे ऊंचा और मुनाफे वाला रेट दिलाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • 1 एकड़ में कितने क्विंटल धान होता है, किसान भाई जान लें हिसाब-किताब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.