क्या घर में ही उगा सकते हैं आप मटर? जानिए कितने दिन में हो जाता है पौधा तैयार
सर्दियों के मौसम में लोगों को हरी मटर खाना बेहद पसंद है. ये एक ऐसी फसल है जो कम देखभाल में भी अच्छे से उग जाती है. मटर को आप अपने घर में भी उगा सकते हैं. लेकिन इसे उगाने के लिए आपको को कुछ बातों को ध्यान रखना होगा.
मटर उगाने के लिए आपको गमले या ट्रंक, मिट्टी, मटर के बीज, पानी और खाद की जरूरत होगी.
मटर को उगाने के लिए आप सबसे पहले एक गमले में मिट्टी भर लें. फिर मिट्टी में अच्छी मात्रा में खाद मिला लें. इसके बाद मटर के बीज को मिट्टी में 1-2 इंच गहरा लगा दें. अब बीजों के बीच कम से कम 2 इंच की दूरी रखें.
बीजों को लगाने के बाद आप उन्हें अच्छी तरह से पानी दें. ध्यान रखें कि मिट्टी को हमेशा नम रखें, लेकिन पानी में डूबने न दें. मटर के पौधे को धूप की भी आवश्यकता होती है. इसे रोजाना कम से कम 6 घंटे की धूप दें.
मटर का पौधा करीब 2-3 सप्ताह में अंकुरित होने लगेगा. पौधे के बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी में खाद डालते रहें. मटर के पौधे को पतला करना भी आवश्यक है.
मटर के पौधे आमतौर पर 40 से 50 दिनों में फल देने लगते हैं. फल पकने पर उन्हें तोड़ लें और इस्तेमाल में लें.