✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

घर बैठे शुरू करें ऑर्गेनिक मशरूम की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई;जानिए पूरी प्रक्रिया

रजनी उपाध्याय   |  14 Feb 2026 12:08 PM (IST)
घर बैठे शुरू करें ऑर्गेनिक मशरूम की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई;जानिए पूरी प्रक्रिया

आजकल हर कोई ऐसा काम ढूंढ रहा है जो घर से शुरू हो जाए और ज्यादा जोखिम भी न हो, ऐसे में मशरूम की खेती तेजी से लोगों की पसंद बन रही है. खास बात ये है कि इसे करने के लिए न बड़ी जमीन चाहिए और न ही बहुत ज्यादा पैसे. बस थोड़ी समझ और सही तरीका अपनाकर आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं.

1

मशरूम की मांग आजकल शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक तेजी से बढ़ रही है. लोग सेहत के लिए ऑर्गेनिक चीजें ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मशरूम में प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए होटल, रेस्टोरेंट और घरों में इसकी डिमांड बनी रहती है. यही वजह है कि इसकी खेती कम समय में अच्छा मुनाफा दे सकती है.

2

मशरूम की खेती शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती. करीब 5 से 10 हजार रुपये में छोटी यूनिट शुरू की जा सकती है. इसमें मशरूम के बीज , भूसा या कम्पोस्ट, प्लास्टिक बैग और एक साफ कमरा चाहिए. अगर जगह अपने घर की है तो खर्च और भी कम हो जाता है.

3

सबसे पहले गेहूं या धान के भूसे को साफ करके उबाल लिया जाता है. इसके बाद उसे ठंडा करके उसमें मशरूम के बीज मिलाए जाते हैं. इस मिश्रण को प्लास्टिक बैग में भरकर छोटे-छोटे छेद कर दिए जाते हैं. इन बैग को ठंडी और हल्की नम जगह पर टांग दिया जाता है. करीब 20 से 25 दिन में मशरूम निकलना शुरू हो जाते हैं.

4

मशरूम की खेती में तापमान और नमी का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. 15 से 25 डिग्री तापमान और 70 से 80 प्रतिशत नमी सही मानी जाती है. कमरे में सीधी धूप नहीं आनी चाहिए. समय-समय पर हल्का पानी छिड़कते रहें ताकि नमी बनी रहे.

5

जब मशरूम पूरी तरह गोल और ताजा दिखने लगें, और उनका आकार अच्छा हो जाए, तब उन्हें तोड़ना चाहिए. तोड़ते समय मशरूम को हाथ से हल्के से घुमाकर निकालें, जोर से खींचें नहीं. ध्यान रखें कि नीचे की जड़ ज्यादा खराब न हो. एक ही बैग से 2-3 बार फसल मिल सकती है, इसलिए सही तरीके से तोड़ना जरूरी है.

6

अगर आप 100 बैग से शुरुआत करते हैं तो एक महीने में अच्छा उत्पादन मिल सकता है. बाजार में मशरूम 150 से 300 रुपये किलो तक बिक जाता है. सही मार्केट मिलने पर हर महीने 15 से 30 हजार रुपये तक की कमाई संभव है. धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर और ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • घर बैठे शुरू करें ऑर्गेनिक मशरूम की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी कमाई;जानिए पूरी प्रक्रिया
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.