✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

घर में ही सेहत का खजाना! किचन गार्डन में उगाएं मोरिंगा और पाएं जबरदस्त फायदे

रजनी उपाध्याय   |  25 Mar 2026 10:20 AM (IST)
घर में ही सेहत का खजाना! किचन गार्डन में उगाएं मोरिंगा और पाएं जबरदस्त फायदे

आज के समय में लोग अपने किचन गार्डन में ऐसी फसल उगाना चाहते हैं जो कम जगह में आसानी से तैयार हो जाए और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. सहजन यानी मोरिंगा ऐसा ही एक पौधा है, जिसे घर पर उगाना बेहद आसान है और यह पोषण का खजाना माना जाता है.

1

का पौधा तेजी से बढ़ता है और इसे ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. छोटे गार्डन या बड़े गमले में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि इसका हर हिस्सा पत्तियां, फलियां और फूल खाने योग्य होता है.

2

पिछले कुछ वर्षों में मोरिंगा का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटिशियन इसे “सुपरफूड” के रूप में प्रमोट कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इसके फायदे शेयर कर रहे हैं. फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग अब अपने किचन गार्डन में मोरिंगा उगाना पसंद कर रहे हैं.इसकी बढ़ती डिमांड के चलते बाजार में मोरिंगा पाउडर, कैप्सूल और जूस जैसे प्रोडक्ट्स भी खूब बिक रहे हैं, जिससे यह खेती और भी फायदेमंद बनती जा रही है.

3

मोरिंगा की अच्छी पैदावार के लिए हल्की और पानी निकासी वाली मिट्टी जरूरी होती है. बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाने से पौधे की ग्रोथ और बेहतर होती है.

4

मोरिंगा को बीज या कटिंग दोनों से उगाया जा सकता है.बीज को लगभग 1–2 इंच गहराई में बोना चाहिए.गमले का आकार कम से कम 12–15 इंच होना चाहिए और इसे धूप वाली जगह पर रखना जरूरी है. कुछ ही दिनों में पौधा अंकुरित हो जाता है.

5

इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. हफ्ते में 2–3 बार हल्की सिंचाई काफी होती है.समय-समय पर इसकी छंटाई करने से पौधा घना और ज्यादा उत्पादन देने वाला बनता है. बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पानी जमा न हो.

6

मोरिंगाको सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, C और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और शरीर को ताकत देने में काफी मददगार होता है.घर में मोरिंगा उगाने से आपको ताजी और ऑर्गेनिक सब्जी मिलती है. बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है, इसलिए अगर ज्यादा पौधे लगाए जाएं तो यह छोटी कमाई का जरिया भी बन सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • घर में ही सेहत का खजाना! किचन गार्डन में उगाएं मोरिंगा और पाएं जबरदस्त फायदे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.