इजराइल के रेगिस्तान में किया जाता है मछली पालन, किसान करते हैं शानदार कमाई

रेगिस्तान में मछली पालन.
फिलहाल इजराइल और हमास के बीच लड़ाई चल रही है. जिसकी वजह से इजराइल में भी जन-जीवन प्रभावित हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस देश में रेगिस्तान में मछली पालन किया जाता है. जी हां जहां एक तरफ रेगिस्तान में पानी के लाले पड़ जाते हैं तो भला इजराइल में कैसे मछली पालन किया जाता है, आइए जानते हैं.
देश- विदेश से किसान इजराइल खेती के गुण सीखने जाते हैं. भारत में भी ऐसे बहुत से किसान हैं जो इजराइल की खेती प्रणाली से प्रभावित होकर यहां खेती कर रहे हैं और शानदार मुनाफा पा रहे हैं.
सुनने में भले ही अजीब लगता हो कि रेगिस्तान में मछली पालन? लेकिन इजराइल ने ये कर के दिखाया है.
ग्रो फिश एनीव्हेयर की एडवांस टेक्निक के माध्यम से इजराइल के रेगिस्तान में मछली पालन संभव हुआ है.
इजराइल में जीरो डिस्चार्ज सिस्टम है. जिसके चलते मछली पालन के लिए बिजली व मौसम की बाध्यता नहीं है.
इस तकनीक के तहत मछलियों को एक टैंकर में पाला जाता है, जिसे रिसर्कुलेशन एक्वाकल्चर सिस्टम भी कहा जाता है.