इस राज्य में सरकार किसानों को देगी इतने हजार का बोनस, जान लें

महाराष्ट्र सरकार ने बजट पेश किया है. जिसमें किसानों को आकर्षित करने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं. जिनमें बिजली बिल माफी, 5 हजार रुपये/हेक्टेयर बोनस शामिल हैं.
मुख्यमंत्री बलिराजा रियायत योजना में महाराष्ट्र के 44 लाख किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.
महाराष्ट्र सरकार कपास और सोयाबीन किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देगी. दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी.
सरकार की तरफ से 43 लाख किसानों को सौर ऊर्जा वाले कृषि पंप प्रदान किए जाएंगे. इसके अलावा वन्य प्राणियों के हमले में मृत्यु की स्थिति में पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
राज्य सरकार ने 44 लाख किसानों के बिजली बिलों का बकाया माफ करने का निर्णय लिया है.
जुलाई 2022 से प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति के लिए 15,245 करोड़ 76 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है.