✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Mushroom Farming: कम जगह में उगाएं बटन मशरूम, 200 रुपये किलो तक मिलेगा भाव!

ईशा   |  28 Oct 2026 06:34 PM (IST)
Mushroom Farming: कम जगह में उगाएं बटन मशरूम, 200 रुपये किलो तक मिलेगा भाव!

Button Mushroom Farming: अगर आप खेती से कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो बटन मशरूम की खेती आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है. इसे उगाने के लिए बड़े खेत की जरूरत नहीं पड़ती. आप एक कमरे में भी इसकी खेती शुरू कर सकते हैं. बाजार में बटन मशरूम की अच्छी मांग रहती है और इसका भाव 200 रुपये किलो तक मिल सकता है. सही तरीके से खेती करने पर एक बैग से 2 से ढाई किलो तक मशरूम मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं बटन मशरूम की खेती का सही समय, तरीका और इससे होने वाली कमाई का हिसाब.

1

कम समय में अच्छी कमाई का मौका: बटन मशरूम की खेती किसानों के लिए कमाई का अच्छा जरिया बन सकती है. किसान कम जगह में भी इसकी खेती शुरू कर सकते हैं और सही देखभाल से अच्छी पैदावार ले सकते हैं.

Continues below advertisement
2

अक्टूबर से फरवरी तक खेती का अच्छा समय: बटन मशरूम उगाने के लिए अक्टूबर से फरवरी के आखिर तक का मौसम अच्छा माना जाता है. सही तापमान और देखभाल मिलने पर किसान एक सीजन में दो बार फसल भी ले सकते हैं.

Continues below advertisement
3

एक बैग से मिल सकता है ढाई किलो मशरूम: एक बैग से औसतन 2 से 2.5 किलो तक बटन मशरूम मिल सकता है. अच्छी देखभाल करने पर करीब एक महीने में मशरूम निकलना शुरू हो जाता है.

4

गेहूं के भूसे से तैयार होती है फसल: बटन मशरूम उगाने के लिए सबसे पहले गेहूं के भूसे से खास खाद तैयार की जाती है. इसके बाद उसमें मशरूम का बीज यानी स्पॉन डाला जाता है. तैयार बैग को सीधी धूप से दूर रखा जाता है.

5

तापमान और सफाई का रखें खास ध्यान: बटन मशरूम की खेती के लिए कमरे में सही तापमान और नमी बनाए रखना जरूरी है. इसके अलावा साफ-सफाई का भी ध्यान रखें, क्योंकि गंदगी और गलत देखभाल से फसल खराब हो सकती है.

6

200 रुपये किलो तक मिल रहा भाव: बाजार में बटन मशरूम करीब 200 रुपये किलो तक बिक सकता है. इस हिसाब से 2.5 किलो मशरूम की बिक्री से 500 रुपये मिल सकते हैं. हालांकि, इसमें खेती का खर्च शामिल नहीं है और बाजार के हिसाब से भाव बदल सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • Mushroom Farming: कम जगह में उगाएं बटन मशरूम, 200 रुपये किलो तक मिलेगा भाव!
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.