✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

भावुक पल: अपने दिवंगत पिता की अस्थियों के साथ संगम किनारे रानी मुखर्जी

ABP News Bureau   |  23 Oct 2017 05:16 PM (IST)
1

इतना ही नहीं उन्होंने कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा मोबाइल फोन पर की गई रिकार्डिंग को भी डिलीट करा दिया. इससे पहले अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक बच्चन के साथ बीते पांच अगस्त को इलाहाबाद आकर पिता कृष्णराज शर्मा की अस्थियों को संगम में विसर्जित कर चुकी हैं.

2

राम मुखर्जी खुद भी फिल्म डायरेक्टर थे और बेटी रानी मुखर्जी को उन्होंने ही फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था. इलाहाबाद के संगम पर पहुंचकर रानी मुखर्जी और परिवार के दूसरे लोगों ने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की.

3

इस मौके पर बोट क्लब घाट से लेकर संगम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे. ये सभी इतने गुपचुप तरीके से पहुंचे कि किसी को खबर नहीं हुई. इलाहाबाद के संगम पर अस्थि विसर्जन के बाद पूरा परिवार दूसरे धार्मिक स्थलों पर अस्थियों के विसर्जन के लिए रवाना हो गया.

4

रानी के परिवार के सभी लोग चार्टर्ड प्लेन से सुबह इलाहाबाद आए थे और वहां से कार से सीधे बोट क्लब पहुंचे. बोट क्लब पर ये सभी इलाहाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्टीमर से संगम गए. संगम पर बंगाली समाज के तीर्थ पुरोहितों ने पूजा अर्चना कराई. रानी मुखर्जी के साथ भी एक पुजारी मुम्बई से आए हुए थे.

5

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने राम मुखर्जी की अस्थियों को संगम में विसर्जित करने के बाद मां गंगा की पूजा आराधना की और पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. रानी और आदित्य समेत सभी लोग इस मौके पर सफेद कपड़ों में थे.

6

बॉलीवुड की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने आज पति आदित्य चोपड़ा के साथ इलाहाबाद के संगम पर आकर अपने दिवंगत पिता राम मुखर्जी की अस्थियों को विसर्जित किया. इस मौके पर रानी के भाई राजा मुखर्जी और परिवार के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे.

7

गौरतलब है कि रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का कल सुबह चार बजे मुम्बई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. चौरासी साल के राम मुखर्जी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • भावुक पल: अपने दिवंगत पिता की अस्थियों के साथ संगम किनारे रानी मुखर्जी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.