दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिली
ABP News Bureau | 15 Dec 2016 10:45 PM (IST)
1
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो के प्रबंधक मुर्शीद ने बताया, दिलीप कुमार को दोपहर करीब 2.30 बजे छुट्टी मिल गई. अब वह स्वस्थ हैं.
2
उनके एक पैर में सूजन आ गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
3
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी मिल गई है. उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
4
उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
5
दिलीप कुमार 11 दिसंबर को 94 वर्ष के हो गए.
= 5">