In Pics: आमिर की बेटी इरा खान का खुलासा- 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, पापा को किया था मेल

आमिर खान की बेटी इरा खान ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. इरा के अनुसार महज 14 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था और ऐसा करने वाला व्यक्ति उनकी जान-पहचान का ही था.
इरा के अनुसार, उनके पेरेंट्स ने आपसी रजामंदी से और बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया था इसलिए पेरेंट्स के इस डिसीजन से उन्हें सदमा नहीं लगा.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में इरा ने अपने पेरेंट्स आमिर और रीना के तलाक के बारे में भी खुलकर बात की है.
इरा की मानें तो ऐसा करने के बाद उन्हें ना सिर्फ बुरा लगना बंद हो गया बल्कि उनके मन से डर भी निकल चुका था.
इरा ने बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी देने के लिए उन्होंने अपने पेरेंट्स आमिर खान और मां रीना को मेल लिखा था जिसके बाद वह इस परिस्थिति से बाहर निकल आई थीं.
इरा के अनुसार, ‘जब मैं 14 साल की थी तब मेरा यौन शोषण हुआ था. यह एक प्रकार से अजीब सी स्थिति थी, क्योंकि तब मैं यह नहीं जानती थी कि मेरे साथ ऐसा करने वाला व्यक्ति यह सब जानबूझकर कर रहा था या अंजाने में, मैं उन्हें जानती थी और यह यह लगभग रोज़ ही मेरे साथ होता था.
इरा के अनुसार उन्हें इस बात का विश्वास हो चुका था कि अब उनके साथ ऐसा फिर कभी नहीं होगा, जिसके बाद वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं.