जब एक ट्वीट ने पहुंचाया मनचले शख्स को जेल
एबीपी न्यूज़ | 15 Jul 2016 11:08 AM (IST)
1
मुबंई के सड़क पर आवारागर्दी करने वाले एक शख्श को जेल की हवा खानी पड़ी. खबर है कि मुंबई के खार इलाके में दो लड़कियां ऑटो से जा रही थीं. तभी एक बाईक सवार मनचले ने उनकी तरफ अश्लील इशारे करने शुरु कर दिए. इससे तंग आकर लड़कियों ने उसे सबक सिखाने की सोची. उनमें से एक लड़की ने चालाकी से अश्लील इशारे कर रहे उस शख्स की तस्वीर ले ली और मुंबई पुलिस को ट्वीट कर दिया.
2
लड़कियों की इस ट्वीट पर पुलिस ने तुरंत कारवाई की और चार घंटे के भीतर शख्स को पकड़ लिया. लड़कियों ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए उस शख्स के बाईक का नंबर भी नोट कर लिया था.
3
नंबर प्लेट और तस्वीर के जरिए पुलिस ने शख्स को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.(प्रतीकात्मक तस्वीर)