पांच साल की बच्ची पर बत्तख का हमला, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

पांच साल की एक बच्ची पर किसी जानवर नहीं बल्कि एक पक्षी ने हमला किया है. ये बात सुनने में थोड़ी अटपटी लगती है लेकिन सच है. अमेरिका के ह्युस्टन से एक ऐसा ही वाकया सामने आया है. हमले की ये वारदात तस्वीरों में कैद हो गई. अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. स्लाईड करके देखें तस्वीर.

घटना के बाद समर की बहन स्टीवी ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर की हैं. स्टीवी ने ट्वीट में लिखा ‘आज मेरी बहन समर पर बत्तख ने हमला किया. मेरे पड़ोसियों ने उसकी जो तस्वीरें ली उसे देखकर मुझे बहुत हंसी आ रही है.
बाद में एक पड़ोसी ने जमीन पर लेटी इस बच्ची को बचाया. हालांकि बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
अमेरिका के ह्युस्टन में पांच साल की समर गिडेन अपनी बहन स्टीवी और दूसरे बच्चों के साथ अपने पड़ोसियों के घर खेल रही. तभी एक मदर गूज ने छोटी से समर पर हमला कर दिया और ये फोटो कैमरे में कैद हो गईं.
तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह गूज के हमले से बचने के लिए ये बच्ची भाग रही है. जिसके बाद आपने आप को बचाने के लिए बच्ची जमीन पर लेट गई.