स्पेन: सूटकेस में बंद इंसान को देख सकते में पड़े अधिकारी, मामला दर्ज
एबीपी न्यूज़ | 14 Jan 2017 10:48 AM (IST)

1
बीते मंगलवार को ये तस्वीरें Spain की Guardia Civil नाम की संस्था ने जारी की हैं. इस 19 साल के व्यक्ति को जब Spain के Ceuta में सूटकेस में बंद पाया गया तब देखने वाले सकते में आ गए.
2
Spain के बॉ़र्डर गार्ड्स ने मामला में मोरक्को के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर गैरकानूनी तरीके से प्रवासियों को सूटकेस में बंद करके स्पेन में लाने की कोशिश करने मामला दर्ज किया गया है.
3
बॉर्डर पुलिस ने एक महिला को जब ट्रॉली लगे सूटकेस को ले जाते देखा तब शक होने पर महिला को रोककर सूटकेस की तलाशी ली. जिसके बाद उसमें बंद प्रवासी को देखने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.