फिल्मी स्टाइल में उड़ाए लगभग 2,06,64,000 रुपए के 984 iPhone5s

दिल्ली पुलिस के हेड क्वाटर में सीलबंद इन तमाम डब्बों में iphone 5s भरे हैं. 984 iphone 5s को मेहताब और अरमान नाम के बदमाशों ने बेहद प्लानिंग के तहत अपने साथियों की मदद से लूट लिया.
उनकी तलाश अभी जारी है. लेकिन तकरीबन ढाई करोड़ की कीमत के फोन्स की बरामदगी के साथ पुलिस ने राहत की सांस जरुर ली.
हालांकि इनके तीन साथी जिन्होंने लूट को अंजाम दिया था वो लूटे हुए कुछ फोन्स के साथ फरार हैं.
जब वहां जाकर पड़ताल किया गया तब पुलिस को मेहताब और अरमान का पता चला और उनके पास से लूटे गए आईफोन्स बरामद हुए.
जब उन निकाले गए स्टाफ की मोबाइल लोकेशन को वारदात वाले रूट से मैच किया गया तब पुलिस को उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक इको कार रंगपुरी पहाड़ी के पास वाली आबादी की तरफ जाती दिखाई दी.
वहीं बीटल कंपनी से संपर्क करने के बाद पता चला कि उन्होंने बीते दिनों कुछ ड्राइवरों को निकाला था जिन्हें इस बात की पूरी खबर थी कि कब कितना माल कहां से आता हैं.
पुलिस ने ड्राइवर से मिली जानकारी के आधार पर उस रूट की पहचान की जहां से लुटेरे ट्रक लूटने के बाद भाग निकले थे.
मौके से कुछ दूर ट्रक ले जाकर ट्रक से माल अपनी इको वैन में शिफ्ट कर लिया. वैन में जगह कम होने की वजह से ये 984 आईफोन्स ही इको में भर सके. बाकी माल इन्होंने ट्रक में ही ड्राइवर के साथ छोड़ दिया.
जलन के मारे जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तब इन दोनों के साथियों ने उस पर काबू पाकर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया.
उन्होंने ऐसा तब किया जब इस स्टॉक को ऑथराइज्ड डीलर के पास से कार्गो दफ्तर स्प्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था. लुटेरों ने गोदाम से कुछ दूरी पर निकलते ही ट्रक ड्राइवर पर मिर्च पाउडर डलवा दिया.
दिल्ली पुलिस के हेड क्वाटर में सीलबंद इन तमाम डब्बों में iphone 5s भरे हैं. 984 iphone 5s को मेहताब और अरमान नाम के बदमाशों ने बेहद प्लानिंग के तहत अपने साथियों की मदद से लूट लिया.