✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

ऐसे 7 मौके जब शिवसेना ने किया 'पाकिस्तानियों' का जमकर विरोध!

एबीपी न्यूज़   |  24 Sep 2016 04:09 PM (IST)
1

1999 में पाकिस्तान के भारतीय दौरे को लेकर शिवसेना ने बहुत जबरदस्त विरोध जताया था. शिवसेना का ये विरोध इतना ज्यादा बढ़ गया था कि शिवसेना ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम की पिच तक खोद दी थी.

2

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब-कब महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी शिवसेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी दी थी.

3

MNS ने शुक्रवार को पाकिस्तानी कलाकारों को 24 घंटे में भारत छोड़ देने की धमकी दी है. MNS के चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमे खोपकर ने बयान जारी करके पाकिस्तानी कलाकारों के भारत छोड़ने की धमकी दी है. अमे खोपकर ने अपने बयान में कहा, “हम पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय देते हैं या फिर MNS खुद उन्हें पीट पीटकर भगाएगी.”

4

मुंबई में 2006 में हुए सीरियल धमाकों के बाद शिवसेना ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का विरोध किया था.

5

2014 के प्रो कबड्डी लीग में शिवसेना की धमकी के बाद पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को नहीं खिलाया गया था.

6

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी की किताब के विमोचन पर शिवसेना ने आयोजकों को कार्यक्रम को रद्द करने को कहा था. ऑबजर्वर रिसर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर सुधींद्र कुलकर्णी ने ऐसा नहीं किया तो, शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के बीच में ही घुसकर सुधींद्र कुलकर्णी का मुंह काला कर दिया था.

7

जाने-माने रियलिटी शो बिग बॉस में वीना मलिक और अली सलीम की मौजूदगी को लेकर शिवसेना ने नाराजगी जताई थी और इन दोनों पाकिस्तानी कलाकारों को शो से निकालने की मांग की थी.

8

जगजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तानी ग़ज़ल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम को शिवसेना की धमकी के बाद रद्द कर दिया गया था.

9

2015 में शिवसेना की धमकी के बाद आतिफ असलम ने अपना कॉनसर्ट रद्द कर दिया था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • ऐसे 7 मौके जब शिवसेना ने किया 'पाकिस्तानियों' का जमकर विरोध!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.