5 बॉलीवुड स्टार जिन्होंने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्मों से की लेकिन बाद में बने सुपरस्टार
Amitabh Bachchan - अपने करियर के शुरुआती दौर में अमिताभ बच्चन ने लगभग 12 बैक टू बैक फ्लॉप फ़िल्में दीं. बाद में फिल्म 'जंज़ीर' ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. आज उन्हें सदी का महानायक भी कहा जाता है.
Saif Ali Khan - सैफ अली खान को अपनी शुरुआती फिल्मों में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. जहां एक तरफ सैफ ने 'ये दिल्लगी', 'मै खिलाड़ी तू अनाड़ी,' 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्में दी तो वहीं उन्होंने 'परिणीता' और 'ओमकारा' जैसी शानदार फिल्में भी दी. सैफ की अदाकारी आज दर्शकों को बेहद पसंद आती है.
Alia Bhatt- करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही. हालांकि फिल्म हिट रही. वहीं पहली फिल्म के बाद आलिया ने 'हाईवे', 'राज़ी', 'उडता पंजाब', 'गली बॉय', जैसी फिल्मों में काम कर खुद को साबित किया.
Aditya Roy Kapur - 'आशिकी 2' की सफलता से पहले, आदित्य रॉय कपूर ने 'लंदन ड्रीम्स', 'एक्शन रीप्ले', और 'गुजारिश' जैसी कई फ्लॉप फ़िल्में दीं. बाद में, दर्शकों ने उन्हें 'आशिकी 2' में बेशुमार प्यार दिया और ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बन गई.