✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IN PICS: मोदी के इन 10 सरप्राइज को याद करती है पूरी दुनिया!

एबीपी न्यूज़   |  17 Sep 2016 09:18 PM (IST)
IN PICS: मोदी के इन 10 सरप्राइज को याद करती है पूरी दुनिया!

प्रधानमंत्री मोदी जैसे आज बिना किसी लाव लश्कर के अपनी मां से मिलने पहुंच गए वैसे ही पहले भी वो कई बार ऐसी चीजें कर चुके हैं जिसकी किसी को उम्मीद न हो. कभी वो भीड़ के बीच लोगों से मिलने पहुंच जाते हैं तो कभी वो अचानक ही भावुक हो उठते हैं. हम आपको दिखाते हैं कि पीएम बनने के बाद मोदी ने कब कब कुछ ऐसा किया जिसने दुनिया को चौंका दिया.

1

मोदी की विदेश यात्राएं हमेशा चर्चा में रहती हैं. खासतौर से मोदी की अमेरिका यात्रा. मई 2015 में जिस तरह अमेरिका के मेडिसन स्कावयर पर भारतीयों ने मोदी का स्वागत किया उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई.

2

पिछले साल अमेरिका यात्रा के दौरान फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग के साथ मोदी की इस तस्वीर का काफी चर्चा हुई थी. फेसबुक हेडक्वार्टर में चल रही इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने अचानक मार्क जुकरबर्ग की बांह पकड़कर उन्हें एक तरफ खींच लिया.

3

दक्षिण अफ्रीकी देश तंजानिया के राष्ट्रपति के साथ ड्रम बजाते हुए पीएम मोदी की ये तस्वीर भी काफी चर्चित रही. तंजानिया में परंपरागत तरीके से मोदी के स्वागत का इंतजाम किया गया था. इसी कड़ी में दो ड्रम भी रखे गए थे. लेकिन मोदी ने बिना हिचक ड्रम बजाए, यही नहीं बीच बीच में वो तंजानिया के राष्ट्रपति का ड्रम बजाते भी दिखे.

4

प्रधानमंत्री मोदी जैसे आज बिना किसी लाव लश्कर के अपनी मां से मिलने पहुंच गए वैसे ही पहले भी वो कई बार ऐसी चीजें कर चुके हैं जिसकी किसी को उम्मीद न हो. कभी वो भीड़ के बीच लोगों से मिलने पहुंच जाते हैं तो कभी वो अचानक ही भावुक हो उठते हैं. हम आपको दिखाते हैं कि पीएम बनने के बाद मोदी ने कब कब कुछ ऐसा किया जिसने दुनिया को चौंका दिया.

5

मोदी ने पाकिस्तान के अंदर बलूचिस्तान के लोगों की समस्या को उठाया. अगस्त में सर्वदलीय बैठक में मोदी ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया जिसके बाद बलूच नेताओं ने उनका धन्यवाद दिया. 15 अगस्त को लालकिले के प्राचीर से मोदी ने इसका जिक्र करके पूरी दुनिया का ध्यान बलूचिस्तान की तरफ खींचा और पाकिस्तान के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी.

6

ये तस्वीरें 2014 के दीवाली के दिन की है. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली दीवाली पर तब सबको चौंका दिया जब वो अचानक सियाचिन पहुंच गए. सिचाचिन के सर्द मौसम में देश की सुरक्षा में तैनात जवान अपने बीच अचानक पीएम मोदी को देखकर हैरान थे. तब मोदी ने कहा कि वो अपनी पहली दीवाली जवानों के साथ मनाना चाहते थे.

7

पड़ोसी देशों से रिश्ते सुधारने की कोशिश में ही एक कदम था चीनी राष्ट्रपति शी चिन पिंग का खास स्वागत. सितंबर 2014 में जब चीनी राष्ट्रपति तीन दिन के भारत दौरे पर आए तो उन्होंने दिल्ली के बजाए गुजरात से अपनी यात्रा की शुरूआत की. ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी राष्ठ्राध्यक्ष ने अपनी भारत यात्रा की शुरूआत दिल्ली से नहीं की. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वागत के लिए खुद अहमदाबाद गए थे. मोदी ने शी चिन पिंग के लिए ऐसा इंतजाम किया जिसे देखकर चीनी राष्ट्रपति भी हैरान थे.

8

प्रधानमंत्री मोदी ने तब सारी दुनिया को चौंका दिया जब 2015 में वो बिना किसी पूर्व निर्धारित दौरे के अचानक पाकिस्तान पहुंच गए. क्रिसमस के मौका था. प्रधानमंत्री अफगानिस्तान से भारत लौट रहे थे, किसी को इस बात की खबर नहीं थी कि प्रधानमंत्री की पाकिस्तान जाने की कोई योजना है लेकिन काबुल से लौटते हुए मोदी अचानक लाहौर एयरपोर्ट पर उतरे. उस दिन पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ का जन्मदिन था. मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कुछ देर के लिए उनके घर भी गए. हालांकि बाद में पीएम के इस पाक दौरे को लेकर कई सवाल भी उठे लेकिन पीएम की तरफ से इसे पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की एक कोशिश बताया गया.

9

20 मई 2014 को संसद के केंद्रीय कक्ष में बीजेपी संसदीय दल की बैठक थी. नरेंद्र मोदी के लिए ये बड़ा दिन था - खासतौर से इसलिए क्योंकि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में मोदी पहली बार संसद में कदम रखने वाले थे. उनके स्वागत की जबरदस्त तैयारी थी. लेकिन उस दिन संसद पहुंचते ही मोदी ने कुछ ऐसा किया जो किसी ने सोचा भी नहीं था. अपनी गाड़ी से उतरते ही मोदी संसद भवन की सीढ़ियों पर कुछ इस अंदाज में झुक गए और लोकतंत्र के मंदिर को माथा टेककर प्रणाम किया.

10

सितंबर 2015 में अमेरिका में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए नरेंद मोदी ने उस वक्त दुनिया को चौंका दिया जब आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होने संयुक्त राष्ट्र को नसीहत दी. मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ठ्र ने अब तक आतंकवाद की परिभाषा नहीं तय की है, अगर इसे तय करने में ही इतना समय लग जाएगा तो इससे लड़ कैसे पाएंगे. आतंकवाद को लेकर मोदी के इस बयान की खासी चर्चा हुई थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • IN PICS: मोदी के इन 10 सरप्राइज को याद करती है पूरी दुनिया!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.