✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

कमाई के मामले में दीपिका विश्व की टॉप 10 अदाकाराओं में शामिल

ABP News Bureau   |  24 Aug 2016 09:49 AM (IST)
1

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अदाकाराओं की सूची जारी की है. बड़ी बात यह है कि भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी टॉप 10 में जगह मिली है. आइए नजर डालते है और कौन-कौन है टॉप टेन में-

2

सिविल वॉर फेम एक्ट्रेस स्कार्लेट जॉनसन की कमाई में कमी आई है, इसके बावजूद वे तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं. उनकी कमाई 25 मिलियन आकी गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक घोस्ट इन शेल के लिए उन्हें 18 मिलियन डॉलर फीस मिली है.

3

नौवें नंबर पर मीला कुनिस हैं. फिल्मों और विज्ञापनों से उन्होनें इस साल 11 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

4

दूसरे नंबर पर मेलसा मेकार्थी है जिन्होनें कमाई की करीब 33 मिलियन डॉलर की है. घोस्टबस्टर्स के रीमेक में उन्होनें अच्छी कमाई की.

5

आठवें नंबर पर जुलिया रॉबर्ट्स हैं. उनकी फिल्म मदर्स डे समीक्षकों को पसंद नहीं आयी लेकिन कमाई के मामले में जुलिया टॉप 10 में बनी हुई हैं. उन्होनें इस साल 12 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

6

पहले नंबर पर एक्स मैन सीरीज की कई फिल्मों में काम कर चुकी जेनिफर लॉरेंस हैं. लॉरेंस इस साल फिल्म ज्वॉय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में भी थी लेकिन वे खिताब जीतने में नाकाम रहीं. लॉरेंस ने 46 मिलियन डॉलर की कमाई की हैं.

7

21 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे नंबर पर जेनिफर एनिस्टन हैं. उन्होनें विज्ञापन के जरिए काफी कमाई की हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'ऑफिस क्रिसमस पार्टी' के लिए भी उन्हें अच्छी रकम मिली हैं.

8

पांचवें नंबर पर पड़ोसी मुल्क चीन की फेन बिंगबिंग हैं, जिनकी कमाई 17 मिलियन डॉलर आंकी गई है. L'Oreal और Chopard जैसी कंपनियों के विज्ञापन से उनकी कमाई में काफी उछाल आया हैं. वें 2014 में आयी एक्स मैन सीरीज की डेज़ ऑफ फ्यूटर एंड पास्ट में भी दिखीं थी.

9

दसवें नंबर पर भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं. बॉलीवु़ड़ में हिट फिल्में देने के बाद उन्होनें हॉलीवुड़ में भी एंट्री मारी है जिसका फायदा उन्हें कमाई में भी मिला हैं. प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर वे एकमात्र बॉलीवुड़ की एक्ट्रेस हैं जिन्हें टॉप टेन में जगह मिली हैं. इसके अलावा दीपिका कई विज्ञापन कंपनियों से भी जुड़ी हैं.

10

छठे नंबर पर हैं चार्लिज थेरॉन जिन्होनें करीब 16.5 डॉलर की कमाई की है. सूत्रों के मुताबिक The Huntsman: Winter's War के लिए उन्हें 10 मिलियन डॉलर मिले. मेड मेक्स फेम स्टॉर कई विज्ञापनों कंपनियों से भी जुड़ी हैं.

11

सातवें नंबर पर ऐमी एडम्स हैं. ऐमी ने इस साल 13.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है. वें पांच बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकीं हैं लेकिन जीतने में कामयाब नहीं रही हैं. वे मैक्समारा जैसे ऑनलाइन स्टोर के लिए विज्ञापन भी करती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • कमाई के मामले में दीपिका विश्व की टॉप 10 अदाकाराओं में शामिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.