गुजरात के गिर सोमनाथ में 'मरी गाय' का खाल निकालने वाले दलितों की बहुत बेरहमी से पिटाई!
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के एक गांव में मृत गाय की खाल निकालने पर छह लोगों ने कथित तौर पर कुछ दलितों की पिटाई कर दी. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इसके पहले भी बीते दिनों में गाय से जुड़े मामलों में पिटाई से लेकर हत्या तक के मामले सामने आ चुके हैं.
हमने फारेसिंक साइंस लेबोरेटरी से विशेषज्ञों के एक दल और पशु विकित्सकों को बुलाया है जो यह पता लगायेंगे कि खाल निकालने से पहले गाय मर चुकी थी या नहीं.
गिर सोमनाथ के पुलिस उपाधीक्षक के एम जोशी ने बताया कि हमने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन लोग फरार है.
इस संबंध में एक कथित वीडियों में इन लोगों को लोहे की रॉड और लाठियों से पीटते दिखाया गया है जो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है.
इन्होंने दावा किया कि वे मृत गाय की खाल निकाल रहे थे. जबकि छह आरोपियों ने दावा किया कि खाल निकालने से पहले पशु को मारा गया था.
पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में पीड़ित दलित समुदाय के है जो गिर सोमनाथ में उना तालुका के समादियारा गांव के रहने वाले हैं.