बेटी की वायरल होती तस्वीर पर रानी मुखर्जी की तरफ से आई सफाई
इंटरनेट की दुनिया अजीबो-गरीब है. इस दौर में इंटरनेट हमारी लाइफ का एक बहुत जरुरी हिस्सा बन गया है. इंटरटेनमेंट से जानकारी तक सब कुछ यहां मौजूद है. इसने लोगों के जिंदगी को आसान भी बनाया है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि इंटरनेट हमारे लिए मुश्किल का सबब बन जाता है. आइए इससे जुड़ी कुछ घटनाओं पर चर्चा करते हैं. याद किजिए कि जब दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय की बेटी का जन्म हुआ था तब कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं थीं जिन्हें एश्वर्या की बेटी की तस्वीरें कहकर फैलाया जा रहा था. ऐश्वर्या ने लड़की को तो जन्म दिया था लेकिन तस्वीरें झूठी थीं. लेकिन लोगों ने उसे हाथों हाथ ले लिया.
ऐसा ही वाक्या बॉलीवुड की एक और दिग्गज अभिनेत्री के साथ हुआ. इस बार इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें कहा गया कि तस्वीर रानी मुखर्जी की बेटी अदीरा की है. यह ख़बर भी झूठी साबित हुई.