✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विश्व के 22 ऐसे खूबसूरत देश जहां नहीं चाहिए हिन्दुस्तानियों को VISA!

ABP News Bureau   |  21 Dec 2016 05:06 PM (IST)
1

लाओस एक छोटा सा देश है लेकिन इस देश की खूबसूरती दूर-दूर तक मशहूर है. लाओस जैसे सुंदर देश में घूमने जाने के लिए आपको VISA ऑन आराइवल की सुविधा मिलेगी और आपको एयरपोर्ट पर ही VISA मिल जाएगा.

2

इक्वाडोर जैसे बेहद ही खूबसूरत देश में जाने के लिए आपको किसी भी तरह के VISA के झंझट में नहीं पड़ना है. इक्वाडोर जाने के लिए आपको VISA ऑन आराइवल की सुविधा मिलेगी. VISA ऑन आराइवल की सुविधा के तहत आपको एयरपोर्ट पर ही VISA मिल जाएगा.

3

सेंट किट्ट्स और नेविस वेस्ट इंडीज़ का एक छोटा और सुंदर देश है. आपको इस देश की खूबसूरती का मजा उठाना है तो देर मत कीजिए क्योंकि इस देश में घूमने के लिए आपके पास बस वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए.

4

वानुअतु विश्व की एक ऐसी खूबसूरत जगह है जहां 80 से ज्यादा आइसलैंड हैं. इस अद्भुत स्थान पर भी भारतीय बिना किसी VISA के 30 दिनों तक रह सकते हैं.

5

Saint Vincent and The Grenadines एक कैरीबियन आइसलैंड है. इस आइसलैंड पर घूमने के लिए भारतीयों को किसी VISA की जरुरत नहीं पड़ती. यहां घूमने के लिए भारतीयों को Visitor Permit दिया जाता है.

6

Micronesia इस देश में पूरे 607 आइसलैंड हैं. इस देश की कूदरती खूबसूरती को देख आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. इस देश में आप 30 दिनों तक बिना किसी VISA के रह सकते हैं.

7

Turkish Republic of Northern Cyprus में आप पानी के जहाज से लेकर यॉट तक का मजा उठा सकते हैं. इस खूबसूरत देश में भी आपको VISA की कोई जरुरत नहीं हैं. इस देश में आप अपने पासपोर्ट और साथ ही कुछ कागजात के साथ 3 महीनों तक रह सकते हैं.

8

जॉर्डन जैसे खूबसूरत देश में भी आपको किसी तरह के VISA की कोई जरुरत नहीं पड़ती. जॉर्डन सरकार आपको VISA ऑन अराइवल की सुविधा देती है. जिसके तहत आपको एयरपोर्ट पर ही VISA मिला जाता है वह भी किसी भी तरह के झंझट में पड़े बिना.

9

हैती जैसे देश में आप सिर्फ पासपोर्ट के जरिए एंट्री पा सकते हैं. आप इस खूबसूरत देश में बिना VISA के तीन महीने तक गुजार सकते हैं.

10

Commonwealth of Dominica में आप एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 6 महीने तक बिना VISA के रह सकते हैं.

11

ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड जैसी खूबसूरत जगह को भी देखने के लिए आपको VISA की कोई जरुरत नहीं है. इस स्थान पर आप एक महीने तक visitor bona fide के साथ बड़े ही आराम से रह सकते हैं.

12

जमैका जाने के लिए भी आपको किसी प्रकार के VISA की कोई जरुरत नहीं है. बस आपको अपना पासपोर्ट लेना है और जमैका के लिए उड़ान भरनी है.

13

कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर को तो पूरा विश्व जानता है. अगर आप भी इस प्राचीन मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो बस कंबोडिया जाने की तैयारी कीजिए क्योंकि कंबोडिया में भी आप बिना VISA के 30 दिन बिता सकते हैं.

14

मालदीव एक छोटा और समुद्र से घिरा सुंदर देश है. मालदीव जाने के लिए भी भारतीयों को VISA की कोई ज़रुरत नहीं होती. आप 30 दिनों तक मालदीव में बिना VISA के बड़े आराम से रह सकते हैं.

15

प्राचीन मंदिरों के देश भूटान जाने के लिए भी आपको किसी प्रकार के VISA की कोई जरुरत नहीं है.

16

Republic of Trinidad and Tobago इन दोनों आइसलैंड देशों में भारतीय बिना किसी VISA झंझट के बड़े ही आराम से 3 महीनों तक रह सकते हैं.

17

नेपाल के पहाड़ी इलाको में सफर करने का दिल हो तो बस नेपाल की तरफ बढ़ चलिए नेपाल में प्रवेश पाने के लिए आपके पास कोई भी फोटो आइडी होनी चाहिए. आपको बता दें नेपाल के अलावा किसी भी दूसरे देश में जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना जरुरी है.

18

मकाउ विश्व के अमीर देशों में से एक है. मकाउ भी भारत के लोगों को बिना VISA के अपने देश में आने की इजाजत देता है.

19

'बीच' से भरे सुंदर देश फिजी जाने के लिए भी आपको VISA की झंझट में नहीं पड़ना है. अगर आपको फिजी जाना है तो बस तैयारियां शुरु कर दीजिए.

20

हॉन्गकॉन्ग जैसे खूबसूरत देश में भला कौन नहीं घूमना चाहेगा. अगर आप इन सर्दियों में हॉन्गकॉन्ग जाने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए हॉन्ग कॉन्ग में 14 दिनों तक आप बिना VISA के रह सकते हैं.

21

मॉरिशस के सी फूड की तो बात ही कुछ और है. मॉरिशस में आप बिना VISA के 60 दिन बिता सकते हैं.

22

अगर आप छुट्टियां एंजॉए करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. वैसे कई परिवार भारत में ही छुट्टियां एंजॉए करने की सोचते हैं तो कई परिवार इंडिया से बाहर जाकर समय बिताना पंसद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व के कई ऐसे देश हैं जहां भारतीयों को VISA की कोई जरुरत नहीं होती. आगे की स्लाइड्स में देखिए विश्व के 22 ऐसे बेहद ही खूबसूरत देश जहां जाने के लिए हिन्दुस्तानियों को नहीं चाहिए VISA!

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • विश्व के 22 ऐसे खूबसूरत देश जहां नहीं चाहिए हिन्दुस्तानियों को VISA!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.