12 साल के बच्चे ने किया दिनदहाड़े 5 साल की बच्ची का अपहरण
जांच में पुलिस को बच्ची को ले जाते हुए उस बच्चे की स्टेशन तक की तस्वीरें मिली हैं. पुलिस को शक है कि बच्ची को रायपुर से बाहर ले जाया गया है. ऐसे में अब पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है. बच्ची की जांच में सहयोग के लिए पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को भी पांच साल की कोई बच्ची 10 से 12 साल के किसी लड़के के साथ दिखाई दे तो फौरन पुलिस को खबर करें. फिलहाल पुलिस इस अनोखे अपहरण की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है और गम में डूबे बच्ची के घरवाले अपनी बेटी के घर लौटने का कर रहे हैं इंतजार.
एक बच्ची के अनोखे अपहरण की ये कहानी छत्तीसगढ़ के रायपुर की है. बच्ची के पिता प्रायवेट बैंक में मैनेजर हैं और काम के सिलसिले में शहर से बाहर हैं. घरवालों के मुताबिक उनकी बच्ची रविवार को घर के सामने ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी. तबी एख मंहगी स्पोर्ट साइकिल में सवार होकर ये लड़का आया और बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया. बच्ची के घरवालों का कहना है कि उनकी बच्ची बहुत मिलनसार स्वभाव की थी. वो किसी के बुलाने पर उसके पास चली जाती थी. लेकिन किसे पता था कि उसका यही स्वभा उसके लिए मुसीबत की वजह बन जाएगा. बच्ची के अगवा होने के बाद घरवालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सामने आई 10 से 12 साल के बच्चे की अपहरण की ये साजिश. अब अपहरण की इन तस्वीरों को देखने के बाद पुलिस भी सकते में हैं
बच्ची के चेहरे पर कपड़ा लपेटने के बाद वो बच्चा उसे उसी तरह साइकिल पर बैठाता है जिस तरह वो उसे लेकर आया था और उसके बाद उसे वहां से लेकर आगे बढ़ जाता है. बच्चा उस बच्ची को लेकर पैदल आगे बढ़ता है. बच्ची का चेहरा कपड़े से ढंका हुआ है. सड़क पर गाड़ियां आ जा रही हैं. लेकिन किसी को भी उस बच्चे के इरादों पर शक नहीं होता है. बच्चा इसी तरह बड़े आराम से बच्ची को लेकर तस्वीरों से ओझल हो जाता है. सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें बेहद ही सनसनीखेज हैं. हैरान कर देने वाली हैं. जरा सोचिए आखिर क्यों एक 12 साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची का अपहरण किया. इसके पीछे उसका इरादा क्या है. या फिर कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी शातिर बदमाश ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने के लिए उस बच्चे को मोहरा बनाया.
दोपहर का वक्त है सड़क पर लोग आ जा रहे हैं. लोगों की उसी भीड़ में साइकिल पर सवार दिखाई देती है एक पांच साल की बच्ची और साइकिल को एक बच्चा धक्का देता हुआ नजर आता है. बच्चे की उम्र 10 से 12 साल है. उसने कंधे पर बैग टांग रखा है और वो बच्ची को साइकिल पर बैठा कर तेजी से आगे बड़ रहा है. लोग आ जा रहे हैं. कुछ दूर चलने के बाद बच्चा साइकिल रोकता है. बच्ची साइकिल से नीचे उतरती है. और इसके बाद उन दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है. लोग वहां से गुजर रहे हैं लेकिन हर किसी को उन्हें देखकर शायद यही लग रहा है कि एक बड़ा भाई अपनी छोटी बहन से बात कर रहा है. लोग इस बात से अंजान हैं कि 12 साल का वो बच्चा बड़े ही शातिराना तरीके से अपहरण की वारदात को अंजाम दे रहा है. वो बच्ची को चॉकलेट की लालच देता है. इसके बाद अपने बैग से एक सफेद रंग का कपड़ा निकालता है और एक शातिर अपहरणकर्ता की तरह बच्ची के चेहरे पर वो कपड़ा लपेट देता है.
अगवा हुई बच्ची की जान को कोई खतरा ना हो इसलिए हम उसकी पहचान छिपाने के लिए आपको उसके और उसके घरवालों का चेहरा नहीं दिखा सकते. उसे अगवा करने वाला बच्चा भी नाबालिग है और कानून उसकी पहचान छिपाना भी हमारी जिम्मेदारी है. लेकिन सीसीटीवी में कैद अपहरण की ये पूरी तस्वीरें हम आपको जरूर दिखाएंगे ताकि आप सावधान हो जाएं.
सीसीटीवी ने एक सबसे अनोखे अपहरण की तस्वीरों को कैद किया है. आज तक आपने ऐसा अपहरण नहीं देखा होगा. अपहरण की ये लाइव तस्वीरें आपके होश उड़ा देंगी. क्योंकि ये तस्वीरें 12 साल के उस मासूम बच्चे के संगीन गुनाह की है जिसका शिकार बनी पांच साल की बच्ची. 12 साल के उस बच्चे ने दिनदहाड़े उस बच्ची को उसके घर के सामने से अगवा कर लिया और कोई कुछ नहीं कर पाया. अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाला 12 साल का वो बच्चा बड़े ही आराम से अपनी साइकिल पर बैठाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और कोई उसके इरादों को भांप नहीं पाया. सनसनीखेज अपहरण की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद बच्ची के घरवाले अपनी बच्ची के लिए आंसू बहा रहे हैं और इस अजीब अपहरण की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस सन्न है. सीसीटीवी की इन तस्वीरों को देखने के बाद हर किसी के जहन में सिर्फ यही सवाल है कि आखिर 12 साल का एक बच्चा क्यों बन गया किडनैपर.