एक्सप्लोरर

पहले फिलिस्तीन तो अब बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को लेकर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, मोदी सरकार से की ये मांग

Priyanka Gandhi With Bangladesh Bag After Palestine Row: प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता आज संसद परिसर में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को प्रदर्शन करते नजर आए.

Priyanka Gandhi With Bangladesh Bag After Palestine Row: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई सांसद शामिल हुए. प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

कांग्रेस सांसदों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से यह अपील की कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं. केंद्र सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि वहां के हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

कांग्रेस के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपना इकबाल दिखाना चाहिए. बांग्लादेश में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए उन्हें न्याय दिलाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं पर इस्लामी तत्वों द्वारा गंभीर हमला किया गया है.

नई दिल्ली ने ढाका में अंतरिम सरकार के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बार-बार अपील की है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था, "अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. हम चरमपंथी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं. इन घटनाक्रमों को केवल मीडिया की अतिशयोक्ति के रूप में खारिज नहीं किया जा सकता. हम एक बार फिर बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आह्वान करते हैं."

कल "फिलिस्तीन" लिखा बैग लेकर पहुंची थीं प्रियंका

कांग्रेस नेता और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद परिसर में एक बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर "फिलिस्तीन" लिखा हुआ था और उसके साथ प्रतीक चिन्ह भी थे, जिसमें एक तरबूज भी शामिल था. तरबूज को फिलिस्तिनियों के विरोध और एकजुटता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है. इस कदम की भाजपा ने आलोचना की और उनके इस कदम को "तुष्टिकरण" करार दिया. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "गांधी परिवार तुष्टिकरण का झोला ढो रहा है." उन्होंने कहा, इसी तुष्टिकरण की वजह से उन्हें (कांग्रेस) चुनावों में हार मिली है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां पर सिंगापुर सरकार सख्त, एक्शन की तैयारी
भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां पर सिंगापुर सरकार सख्त, एक्शन की तैयारी
क्या BRICS समिट में शामिल होंगे बांग्लादेशी पीएम? विदेश मंत्री ने साधी चुप्पी
क्या BRICS समिट में शामिल होंगे बांग्लादेशी पीएम? विदेश मंत्री ने साधी चुप्पी
भारत दौरे पर प्रिंस रहीम आगा खान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
भारत दौरे पर प्रिंस रहीम आगा खान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका दाखिल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका दाखिल
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Milk Storage Tips: उबला दूध फ्रिज में क्यों हो जाता है खराब? जान लें असली वजह
उबला दूध फ्रिज में क्यों हो जाता है खराब? जान लें असली वजह
गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
गांव में कैसे खोलें ट्रैक्टर की एजेंसी? कितना आएगा कुल खर्च
Embed widget