एक्सप्लोरर

साउथ कोरिया के अलावा दुनिया में भगदड़ के कई बड़े मामले, हजारों लोगों की हुई मौत- देखें पूरी लिस्ट

Stampede Cases In World: एक संकरी गली, लाखों लोगों की भीड़ और भगदड़ में सैंकड़ों की मौत. यह पहला मामला नहीं है, जब जश्न का माहौल मातम में बदला हो. दुनियाभर में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.

List Of Stampede Cases: दुनियाभर से कई बार ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जब जश्न का माहौल मातम में तब्दील होने में समय नहीं लगा. कई बार लोगों की खुशी को चीख-पुकार में बदलते देखा गया. कई यात्राओं, खेल के मैदानों, जश्न के माहौल के बीच अचानक एक भगदड़ ने सबकुछ तबाह करने का काम किया है. बीते दिन शानिवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल (Seoul) में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला. हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़ में 151 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 270 के लापता होने की कम्प्लेंट दर्ज कराई गई है.

देश के इतिहास में कई ऐसी तारीख और साल हैं जब भगदड़ में फंसकर लोगों की जान गई. जुलाई 1990 कई हज यात्रियों और उनके परिवार के लिए मातम का दिन बन गया था. मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का के पास सऊदी अरब की अल-मुईसेम सुरंग के अंदर हज यात्रा के आखिर में, ईद अल-अधा के दौरान 1426 तीर्थयात्रियों की भगदड़ मचने के बाद मौत हो गई थी. पहले सब खुश थे. अचानक हुई इस भगदड़ ने सब तहस-नहस कर दिया. 

दुनिया में भगदड़ से कब-कब मारे गए लोग 

  • अप्रैल 1989: ब्रिटेन में लिवरपूल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच इंग्लिश एफए कप सेमीफाइनल मैच में भगदड़ मचने के बाद करीब 96 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 
  • जुलाई 1990: मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का के पास सऊदी अरब की अल-मुईसेम सुरंग के अंदर हज यात्रा के आखिर में, ईद अल-अधा के दौरान 1,426 तीर्थयात्रियों की भगदड़ मचने के बाद मौत हो गई थी. 
  • मई 1994: सऊदी अरब में जमारत ब्रिज के पास हज के दौरान मची भगदड़ में 270 लोगों की मौत हो गई, जहां तीर्थयात्री शैतान के प्रतीक चट्टानों के ढेर पर पत्थर फेंकते हैं.
  • अप्रैल 1998: सऊदी अरब में हज के दौरान 119 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की भगदड़ मचने के बाद मौत हो गई थी.
  • मई 2001: अफ्रीका के घाना में, फुटबॉल स्टेडियम में हुई भगदड़ में करीब 126 लोग मारे गए थे. यहां पुलिस ने मैच के दौरान दंगा करने वाले लोगों को आंसू गैस के गोले दागे थे, जिसके बाद यह हादसा हुआ.
  • फरवरी 2004: सऊदी अरब में जमारात ब्रिज के पास हज के दौरान पत्थरबाजी के दौरान मची भगदड़ में 251 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत हो गई.
  • जनवरी 2005: भारत के महाराष्ट्र में एक दूरस्थ इलाके में स्थित मंदिर के पास भगदड़ मचने के बाद 265 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी.
  • अगस्त 2005: इराक में आत्मघाती हमलावर की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 1,005 लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा टाइग्रिस नदी के पुल पर हुआ था.
  • जनवरी 2006: जमरात पुल के पूर्वी प्रवेश द्वार पर 362 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की भगदड़ में मौत हो गई था. हादसा तब हुआ जब तीर्थयात्री के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई.
  • अगस्त 2008: भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित नैना देवी मंदिर में भूस्खलन की अफवाह के बाद तीर्थयात्रियों ने भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 145 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए.
  • सितंबर 2008: भारत के ऐतिहासिक शहर जोधपुर के पास चामुंडा मंदिर में भगदड़ में 147 लोग मारे गए थे.
  • जुलाई 2010: जर्मनी के डुइसबर्ग में लव परेड टेक्नो म्यूजिक फेस्टिवल में एक सुरंग से धक्का देने पर मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई और 342 घायल हो गए.
  • नवंबर 2010: कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक पुल पर भगदड़ मचने से कम से कम 350 लोग मारे गए, हजारों लोग जल उत्सव के आखिरी दिन मारे गए.
  • जनवरी 2013: दक्षिणी ब्राजील के सांता मारिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से 230 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इस दौरान भगदड़ के कारण भी कुछ लोगों की मौत होने की बात सामने आई थी.
  • अक्टूबर 2013: मध्य प्रदेश में एक मंदिर की ओर जाने वाले पुल को पार करने दौरान श्रद्धालु के बीच भगदड़ मच गई. हादसे में 115 लोगों की मौत हो गई थी.
  • सितंबर 2015: सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने के बाद 717 मुस्लिम तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 863 घायल हो गए.
  • अप्रैल 2021: इजराइल में एक भीड़भाड़ वाले धार्मिक उत्सव में कम से कम 44 लोगों की कुचलकर मौत हो गई थी.
  • नवंबर 2021: टेक्सास के ह्यूस्टन में रैपर ट्रैविस स्कॉट के एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह की शुरुआत में धक्का-मुक्की के बाद 09 लोगों की मौत हो गई थी.
  • जनवरी 2022: कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल के दौरान हुई भगदड़ में करीब 12 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए थे.
  • जनवरी 2022: लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के बाहरी इलाके में एक चर्च में भगदड़ मचने से 29 लोगों की मौत हो गई.
  • मई 2022: नाइजीरिया के एक चर्च में भगदड़ के दौरान कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई।.चर्च में भोजन प्राप्त करने वाले लोगों में अचानक भगदड़ मच गई थी.
  • अक्टूबर 2022: इंडोनेशिया के एक फुटबॉल स्टेडियम में मची भगदड़ में कम से कम 125 लोग मारे गए थे और 320 से अधिक घायल हो गए. 

ये भी पढ़ें: 

साउथ कोरिया में मौत का तांडव, 19 विदेशियों समेत 150 से ज्यादा ने गंवाई जान, 350 लापता- हैलोवीन पार्टी की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

वीडियोज

Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
JEE Main 2026 Cut-off: कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
Embed widget