एक्सप्लोरर

PM Modi Brunei Visit : बाल कटवाने पर 16 लाख रुपये खर्च करते हैं ब्रुनेई के सुल्तान, मात्र 4 लाख आबादी, जानिए इस देश के बारे में

PM Modi Brunei Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई की यात्रा पर गए हैं. यह भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. आज तक भारत का कोई प्रधानमंत्री ब्रुनेई नहीं गया

PM Modi Brunei Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई की यात्रा पर गए हैं. यह भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. आज तक भारत का कोई प्रधानमंत्री ब्रुनेई नहीं गया. यहां के सुल्तान हसनल बोल्किया ने पीएम मोदी को न्योता दिया था, इसलिए पीएम वहां गए हैं. इस्लामिक देश ब्रुनेई की आबादी 4 लाख है और यहां के लोगों से टैक्स भी नहीं लिया जाता. ऐसे में यह यात्रा भारत के लिए भी अहम है. 

बाल कटवाने पर 16 लाख रुपये खर्च करते हैं सुल्तान
द टाइम्स यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के राजा हसनल बोल्किया बाल कटवाने पर ही 16 लाख रुपये खर्च कर देते हैं. उनके बाल काटने वाले ही महीने में 2 बार प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से आते हैं. इसके लिए सुल्तान ने खुद विमान खरीदा, जिसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये है. इसमें सोने का वॉश बेसिन और आलीशान गोल्ड प्लेटेड खिड़कियां शामिल भी लगाई गई हैं. विमान के फ्लोर पर सोने के तारों वाली हैंडमेड कालीन बिछाई गई है. राजा बनने के बाद ही उन्होंने 50 अरब रुपये का महल बनवाया. इस महल को इस्ताना नुरुल इमान के नाम से जाना जाता है.

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं मुफ्त
ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था तेल से चलती है, यहां पर 1929 में तेल की खोज हुई. तेल और प्राकृतिक गैस इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गई हैं. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, ब्रुनेई में प्रति व्यक्ति आय करीब 28 लाख रुपये है, जबकि भारत में प्रति व्यक्ति आय करीब 1 लाख 84 हजार रुपये है.
यहां शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं. यहां पर्सनल इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता. यह नियम देश में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों पर लागू होता है. 

पीएम मोदी ब्रुनेई इसलिए गए हैं
एक्सपर्ट कहते हैं कि हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने वियतनाम और मलेशिया का दौरा किया था. प्रधानमंत्री ब्रुनेई पर पहुंचे हैं, इसके बाद वह सिंगापुर जाएंगे. पिछले दिनों तय हुआ था कि भारत और ब्रुनेई अपने राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने पर एनिवर्सरी मनाएंगे. इसी न्योते पर पीएम वहां गए हैं. वैसे भी ब्रुनेई डिफेंस, ट्रेड, एनर्जी और स्पेस टेक्नोलॉजी के लिए काफी अहम है. स्पेस टेक्नोलॉजी में ब्रुनेई भारत का साझेदार भी रहा है. ब्रुनेई भारत को तेल भी निर्यात करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा नाइट क्लब हादसा: 4 गिरफ्तार, अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में आएगी जांच रिपोर्ट, जानिए अब तक क्या -क्या हुआ?
गोवा नाइट क्लब हादसा: 4 गिरफ्तार, अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में आएगी जांच रिपोर्ट, जानिए अब तक क्या -क्या हुआ?
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल

वीडियोज

Indigo Crisis: इंडिगो के चलते आज भी भटकने को मजबूर हुए यात्री | Breaking
Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking
UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: 4 गिरफ्तार, अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में आएगी जांच रिपोर्ट, जानिए अब तक क्या -क्या हुआ?
गोवा नाइट क्लब हादसा: 4 गिरफ्तार, अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में आएगी जांच रिपोर्ट, जानिए अब तक क्या -क्या हुआ?
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget