ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने साफ स्थिति रखते हुए कहा है कि तेहरान हालात पर बारीकी से नजर रख रहा है. अपनी रक्षा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगा. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के सीनियर अधिकारी ईरान के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे.  

Continues below advertisement

इस्माइल बघाई ने कहा है कि हम युद्ध की स्थिति में हैं. आत्मरक्षा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे. साथ ही सेना का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि सशस्त्र बलों को देश की रक्षा करने में किसी तरह का संदेह नहीं है.

ईरान का इशारा है कि वह किसी भी तरह की परिस्थिति से पीछे हटने वाले नहीं हैं, उसका डटकर सामना करने को तैयार हैं.

Continues below advertisement

किन मुद्दों पर होना है चर्चा?  

बघाई ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि चार देशों की इस मीटिंग में फिलिस्तीन, इजरायल और लेबनान के मुद्दों पर बातचीत होगी. उन्होंने इसे अमेरिका की आक्रमकता कहकर संबोधित किया है.

इधर, यूरोप के रुख में किसी तरह के बदलाव आने के अनुमान पर कहा है कि उन्हें पक्का नहीं पता, और हो सकता है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक इशारा हो. 

यूरोपीय देशों को लेकर क्या बोले बघाई? 

बघाई ने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी पर ईरान पर होने वाले हमलों को समर्थन देने या उन्हें बढ़ावा देने का आरोप मढ़ा है. उन्होंने प्रतिबंधों को लागू करने के मामले में इन देशों पर अमेरिका के नक्शेकदम पर चलने की बात कही है. 

इजरायल में होने वाले चुनावों पर कसा तंज

बघाई ने यह सारी बातें अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं हैं. इसके अलावा बघाई ने इजरायल में होने वाले चुनावों को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि 'स्ट्रेंजलव फिल्म' की तरह वहां अलग-अलग गिरोह हैं. यह एक दूसरे की बुराई करने की होड़ में शामिल हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो अलग-अलग लोगों के बीच हत्या करने का कॉम्पीटिशन है.