एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: 'दोस्त' इजरायल को झटका देने की तैयारी में अमेरिका, इजरायली नागरिकों पर लगाएगा 'बैन', जानिए क्या है वजह

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध की वजह से अमेरिका और इजरायल में भी तनाव होता हुआ दिख रहा है. इस तनाव की वजह इजरायली सेटलर्स हैं, जो वेस्ट बैंक में रह रहे हैं.

US-Israel Relations: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती काफी पुरानी है, मगर अब हमास के साथ चल रही जंग ने इसकी परीक्षा लेना शुरू कर दिया है. दरअसल, अमेरिका इजरायल को बड़ा झटका देने की तैयारी में है, जिसका सीधा असर इजरायली नागरिकों पर पड़ने वाला है. अमेरिका ने कहा है कि वह कट्टरपंथी इजरायली सेटलर्स पर वीजा बैन लगाने वाला है. ऐसा इसलिए किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने फिलिस्तीनियों के साथ हिंसा की है. 

वॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेलटर्स उन लोगों को कहा जाता है, जो वेस्ट बैंक में रहते हैं. गाजा के अलावा वेस्ट बैंक फिलिस्तीन का एक हिस्सा है. 1967 में इजरायल के कब्जे के बाद से ही यहूदी सेटलर्स वेस्ट बैंक में जाकर रहने लगे हैं. इजरायली जमीन होने का हवाला देते हुए इन लोगों ने फिलिस्तीनियों की जमीनों पर कब्जा किया है. कुछ यहूदी इसलिए भी वेस्ट बैंक में जाकर रहते हैं, क्योंकि इजरायल सरकार से उन्हें सस्ती जमीन वहां मिल जाती है. 

ब्लिंकन ने किया वीजा बैन का ऐलान

दरअसल, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और वीजा बैन लगाए जाने की जानकारी दी. इस दौरान वॉर कैबिनेट को भी बताया गया है कि आने वाले दिनों में इजरायली सेटलर्स पर बैन लगाया जाएगा. हालांकि, ब्लिंकन की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा के लिए वेस्ट बैंक में रहने वाले कितने इजरायली सेटलर्स पर बैन लगाया जाएगा. 

ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका ने इजरायल को बता दिया है कि हम अगले कुछ हफ्तों में कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ हिंसा में शामिल इजरायली कट्टरपंथियों पर वीजा बैन लगाने वाले हैं. 

वेस्ट बैंक में बढ़ी हिंसा

इजरायल पर हमास के हमले के बाद इसका असर वेस्ट बैंक पर भी देखने को मिल रहा है. हाल के महीनों में वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है. यहूदी की बस्तियों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से यहां के फिलिस्तीनियों में नाराजगी है. यही वजह है कि यहूदी सेटलर्स और फिलिस्तीनियों के बीच टकराव हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायली बमबारी शुरू, US ने कहा- हमास ने तोड़ा युद्धविराम, एक दिन में 178 फिलिस्तीनियों की मौत, पढ़ें अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: तेहरान के आजादी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर 'क्रिमिनल अटैक', 12 हजार सीटों वाला इनडोर एरिना तबाह
Live: तेहरान के आजादी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर 'क्रिमिनल अटैक', 12 हजार सीटों वाला इनडोर एरिना तबाह
US Israel Iran War: अमेरिका ने भारत को दी 30 दिन की छूट, रूसी तेल खरीद पर क्यों दी इजाजत, ईरान से जंग में तेल का नया खेल
अमेरिका ने भारत को दी 30 दिन की छूट, रूसी तेल खरीद पर क्यों दी इजाजत, ईरान से जंग में तेल का नया खेल
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
'ताकत, विश्वसनीयता और प्रॉक्सी वॉर...', क्यों ईरान को उसके हाल पर छोड़ तमाशा देख रहा चीन?
'ताकत, विश्वसनीयता और प्रॉक्सी वॉर...', क्यों ईरान को उसके हाल पर छोड़ तमाशा देख रहा चीन?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget