अमेरिका के एक टारगेट स्टोर में चोरी के आरोप में एक भारतीय महिला पकड़ी गई है. अब इस महिला का बॉडीकैम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में महिला को रोते और हांफते हुए देखा जा सकता है, जबकि पुलिसकर्मी उससे पूछताछ कर रहे हैं.
ये घटना इस साल 15 जनवरी की बताई जा रही है. हालांकि, यह वीडियो हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड होने के बाद वायरल हुआ. वीडियो में महिला खुद को गुजराती बता रही है.
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में महिला लगातार हांफ रही थी और पुलिसकर्मी बताते हैं कि यह स्थिति उन्हें पिछले 40 मिनट से बनी हुई थी. महिला से उसकी प्राथमिक भाषा पूछी गई, तो उसने कहा गुजराती. जब उनसे पूछा गया कि यह कहां की भाषा है, तो उसने जवाब दिया 'भारत'. पुलिस ने पूछा कि क्या उसे किसी अनुवादक (Interpreter) की जरूरत है, तो महिला ने इनकार कर दिया. पुलिस ने महिला से यह भी पूछा कि क्या उसके कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, क्योंकि वह लगातार हांफ रही थी.
पूछताछ के दौरान सामने आया सच
जांच के दौरान यह पता चला कि महिला उस टारगेट स्टोर की सीरियल शॉपलिफ्टर थी, लेकिन इसे पहली बार पकड़ लिया गया. महिला ने यह भी स्वीकार किया कि वह चोरी किए गए कुछ सामानों को फिर से बेचने (resell) की प्लानिंग कर रही थी. पूछताछ के दौरान महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति से कॉल भी आया, लेकिन कॉल करने वाले की पहचान सामने नहीं आई. सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
'नहीं माने तो अंजाम बुरा होगा', भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने किसको दे डाली आखिरी चेतावनी
