ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब अमेरिका ने जलमार्ग हॉर्मुज के पास रक्षात्मक हमले किए हैं. यह हमले ईरानी ठिकानों पर किए गए हैं. केशम द्वीप पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ बातचीत में डेवलपमेंट होने की बात कही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद कहा है कि हॉर्मुज के पास ईरान सुरक्षाबलों की तरफ से एक अमेरिकी विमान पर एयर डिफेंस मिसाइल दागे जाने के बाद, अमेरिकी सेना ने केशम द्वीप पर एक ईरान मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया है.
IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बघाई ने कहा है कि तेहरान, वॉशिंगटन के ऊपर से थोपे जाने वाले और अहंकारपूर्ण रवैये को खारिज करता है. इसके बजाय, ईरान इंटरनेशनल कानन के अनुरूप बराबरी के रिश्तों का पक्षधर है. देशों की समानता और आत्मनिर्णय का अधिकार ऐसे सिद्धांत हैं, जिनका अमेरिका न केवल ईरान के साथ, बल्कि फिलिस्तीन, क्यूबा और वेनेजुएला सहित अन्य देशों के साथ अपने व्यवहार में भी उल्लंघन करता है.
ईरान ने नहीं दिखाई कोई भी वास्तविक प्रतिबद्धता
बघाई ने अमेरिका के खिलाफ आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि अमेरिका ने अन्य देशों के साथ अपने रिश्तों में कूटनीति के प्रति कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं दिखाई है. वह इसे केवल अपनी मर्जी थोपने और अपनी शर्ते मनवाने के एक साधन के रूप में देखता है. यहां तक कि अपने सबसे करीबी सहयोगियों के साथ भी.
उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी भी इस वर्चस्ववादी रवैये को स्वीकार नहीं किया है. इससे ईरान जनता इस पक्के नतीजे पर पहुंची है कि वॉशिंगटन की दुश्मनी केवल ईरान की राजनीतिक व्यवस्था तक सीमित नहीं है. बल्कि यह मूल रूप से देश के अस्तित्व और उसकी राष्ट्रीय पहचान को ही निशाना बनाती है.
ईरान ने दो अमेरिकी ड्रोनों का मार गिराया
बघाई ने कहा है कि ईरान को पाषाण युग यानी स्टोन एज में वापस भेजने की धमकियां और ईरानी लोगों के साथ हजारों सालों से चले आ रहे संघर्ष का जिक्र करना है. इस रणनीति की ईरान विरोधी प्रकृति को पूरी तरह उजागर करता है. ईरान ने बंदर खमीर के ऊपर अमेरिका के 2 ड्रोन मार गिराए. हॉर्मुज में 3 टैंकर बारूदी सुरंगों की चपेट में आए हैं.
