एक्सप्लोरर

US On India-Pakistan: 'हम हर दिन भारत-पाकिस्तान पर...', रूस-यूक्रेन के बीच ये क्या बोल गए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका हर दिन भारत-पाकिस्तान के हालात पर नजर रखता है. उन्होंने यूक्रेन युद्धविराम की चुनौतियों पर भी टिप्पणी की और कहा कि लक्ष्य स्थायी शांति समझौता है.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार (17 अगस्त 2025) को यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि युद्ध में सीजफायर तभी संभव है जब दोनों पक्ष गोलीबारी रोकने पर सहमत हों. हालांकि, रूस अब तक इसके लिए तैयार नहीं है. युद्धविराम तक पहुंचना ही मुश्किल नहीं है, बल्कि उसे बनाए रखना और भी जटिल है. यूक्रेन में चल रहे साढ़े तीन साल लंबे युद्ध के संदर्भ में यह चुनौती और गंभीर हो जाती है.

रुबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका का लक्ष्य केवल अस्थायी युद्धविराम नहीं है, बल्कि रूस और यूक्रेन के बीच ऐसा शांति समझौता है, जो भविष्य में भी युद्ध रोक सके. एनबीसी न्यूज़ से बातचीत में रुबियो ने भारत और पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम हर दिन पाकिस्तान और भारत के बीच क्या हो रहा है, उस पर नजर रखते हैं. इस तरह हम कंबोडिया और थाईलैंड जैसे क्षेत्रों पर भी निगरानी रखते हैं. उन्होंने आगे कहा कि युद्धविराम कभी भी जल्दी टूट सकता है, इसलिए अमेरिका का फोकस स्थायी समाधान पर है.

ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता का ज़िक्र
फॉक्स बिजनेस को दिए एक अन्य इंटरव्यू में रुबियो ने भारत-पाकिस्तान संबंधों का ज़िक्र करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति है, जिसने शांति को अपनी प्राथमिकता बनाया है. हमने इसे कंबोडिया-थाईलैंड और भारत-पाकिस्तान में देखा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है , जब अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर दावा किया है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस तरह का दावा करते रहे हैं.

भारत की प्रतिक्रिया
भारत ने हमेशा किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की बात से इनकार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान साफ कहा था कि किसी भी देश ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्धविराम समझौते में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पिकनिक से लौट रहे युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, 7 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिनपिंग के US पहुंचते ही ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा तोहफा, किस मसले पर बनी बात?
जिनपिंग के US पहुंचते ही ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा तोहफा, किस मसले पर बनी बात?
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात, स्टेट डिनर, द्विपक्षीय बैठक, जानें कब क्या होगा?
व्हाइट हाउस में ट्रंप-शी की मुलाकात, स्टेट डिनर, द्विपक्षीय बैठक, जानें कब क्या होगा?
Explained: डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की 'महामुलाकात', जानिए 3 दिवसीय दौरे का मुख्य एजेंडा और शेड्यूल
Explained: डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की 'महामुलाकात', जानिए 3 दिवसीय दौरे का मुख्य एजेंडा और शेड्यूल
पानी की किल्लत और थकाऊ ड्यूटी, अमेरिकी युद्धपोत पर 8 सैनिकों का सुसाइड अटेम्प्ट
पानी की किल्लत और थकाऊ ड्यूटी, अमेरिकी युद्धपोत पर 8 सैनिकों का सुसाइड अटेम्प्ट

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! 4 आरोपी गिरफ्तार
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! 4 आरोपी गिरफ्तार
फिर से दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या करने जा रहे आंदोलन?
फिर से दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या करने जा रहे आंदोलन?
1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने
देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानें- नेटवर्थ
4 ओवर दो मेडन और 4 विकेट, सिर्फ 129 रन बनाकर भी जीता अफगानिस्तान
4 ओवर दो मेडन और 4 विकेट, सिर्फ 129 रन बनाकर भी जीता अफगानिस्तान
ECI SIR Row Live Updates: 'विश्वसनीयता खत्म की', विपक्ष ने SIR विवाद पर ज्ञानेश कुमार को घेरा
LIVE: 'विश्वसनीयता खत्म की', विपक्ष ने SIR विवाद पर ज्ञानेश कुमार को घेरा
ग्रेटर नोएडा: बस अग्निकांड में बड़ा एक्शन, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: बस अग्निकांड में बड़ा एक्शन, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
किचन गार्डन के लिए सितंबर में लगाएं ये 5 सब्जियां, तेज होगी ग्रोथ
किचन गार्डन के लिए सितंबर में लगाएं ये 5 सब्जियां, तेज होगी ग्रोथ
Embed widget