अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष अबतक खत्म नहीं हो पाया है. दोनों ही देश किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. ईरान की सैन्य शक्ति को लेकर अब अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बयान आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को खत्म कर दिया है.

Continues below advertisement

स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान की लगभग 100 प्रतिशत सैन्य फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया गया है और उनके परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब हम निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहे हैं. अब एक इकोनॉमिक D-Day की शुरुआत होगी, जो किसी भी दुश्मन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक हमला होगा.

क्या बोले स्कॉट बेसेंटस्कॉट बेसेंट ने कहा कि जो लोग तेहरान की बात न मानने के खतरे से डरते हैं, उन्हें वॉशिंगटन को कम करके नहीं आंकना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अब ऐसी कंडीशन लगा दी है, जिसके चलते हर एजेंसी, हर अथॉरिटी और हर उस कदम का इस्तेमाल किया जा सके, जिसके बारे में बहुत से लोगों को लगता था कि हम कभी ऐसा नहीं करेंगे.

Continues below advertisement

ईरानी सरकार को बताया जालिमईरानी सरकार को जालिम करार देते हुए बेसेंट ने कहा कि हमारा मकसद उस जालिम सरकार को सहारा देने वाली हर आर्थिक लाइफलाइन को खत्म करना है, ताकि तेहरान अकेला पड़ जाए. इससे पहले बेसेंट ने अमेरिका के सहयोगियों और दूसरे देशों से भी यह तय करने को कहा है कि क्या वे वॉशिंगटन के दबाव बनाने वाले अभियान का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए अपना रुख तय करने का समय आ गया है.

स्कॉट बेसेंट से पहले डोनाल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि ईरान को किसी भी प्रकार की लाइफ लाइन की पेशकश करने वाले देशों को आर्थिक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि अबतक होर्मुज जलडमरूमध्य न खुल पाने के कारण भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को तेल की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें 

बांग्लादेश: पहले हिंदू परिवार को मारा, फिर नहाए, खाना खाया, ड्रग्स भी लिया