एक्सप्लोरर

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को कैसे मिला हिंदुओं का वोट? बाइडेन की इन 'गलतियों' का कमला हैरिस को भुगतना पड़ा खामियाजा

US Presidential Election 2024: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के खिलाफ राष्ट्रपति जो बाइडन, सचिव एंटनी ब्लिंकन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ओर से कोई कड़ी निंदा नहीं की गई थी.

US Presidential Election 2024: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से भारत जैसे देशों के लिए मानवाधिकारों को राजनीतिक औजार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने से नाखुश और बांग्लादेश में हिंदू अधिकारों पर डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति से प्रेरित होकर करीब 70 प्रतिशत हिंदू-अमेरिकियों ने 5 नवंबर को चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार को वोट दिए जाने का दावा किया गया. ये दावा प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर भरत बड़ाई ने किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में डॉक्टर भरत बड़ाई ने कहा, "डेमोक्रेट्स ने भारतीय-अमेरिकियों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया है. इसके अलावा, उन्होंने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जो भारतीय-अमेरिकियों के लिए बहुत अपमानजनक, गुस्से और शर्मिंदगी का कारण बने हैं."

बड़ाई ने यह भी बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के खिलाफ राष्ट्रपति जो बाइडन, सचिव एंटनी ब्लिंकन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ओर से कोई कड़ी निंदा नहीं की गई, जिसमें 100 से अधिक हिंदुओं की हत्या, मंदिरों का अपमान और लोगों को हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया गया था.

हिंदू-अमेरिकी वोटिंग ब्लॉक की अहमियत

बड़ाई ने कहा कि हिंदू-अमेरिकी समुदाय की संख्या कम है, लेकिन वे एक अहम वोट बैंक हैं, खास कर उन चुनावों में जो कांटे की टक्कर वाले होते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 70 प्रतिशत हिंदू-अमेरिकियों ने इस बार ट्रंप को वोट दिया." 

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दो हिंदू-अमेरिकियों - विवेक रामस्वामी और तुलसी गबार्ड को अहम पदों पर नियुक्त करने से समुदाय के बीच उनका समर्थन बढ़ा है. बड़ाई का मानना है कि अगली सरकार में भारत-अमेरिका संबंध मजबूत होंगे. इसकी वजह ट्रंप और पीएम मोदी के बीच की निजी संबंध हैं. यह संबंध उस समय खास तौर से मजबूत हुए थे जब ट्रंप ने भारत की यात्रा की थी और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्हें जोरदार स्वागत हुआ था.

भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाएंगे ट्रंप

बड़ाई ने कहा, "ट्रंप ने कभी भी भारत के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया और न ही भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की. वह वह शख्स थे जिन्होंने क्वाड की प्रक्रिया को तेज किया था और अब यह और भी मजबूत होगा, क्योंकि अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के सभी देशों को यह एहसास है कि चीन इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बहुत आक्रामक हो रहा है." बड़ाई ने यह भी कहा कि हालिया चुनाव में हिंदू-अमेरिकियों ने ट्रंप की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर स्विंग स्टेट्स जैसे जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में. उन्होंने कहा, "जॉर्जिया में उनका मार्जिन 1,80,000 से अधिक बढ़ गया. मैं कहूंगा कि उनमें से 1,00,000 वोट हिंदू-अमेरिकियों के कारण थे."

ये भी पढ़ें:

मुरैना में दो बाइकों की भिड़ंत में मौके पर तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’
रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget